Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजआरा में छात्र ने गले में फांसी लगाकर की खुदकुशी, सनसनी

आरा में छात्र ने गले में फांसी लगाकर की खुदकुशी, सनसनी

Student suicide in Ara – किराये के मकान में पंखे से लटककर दी जान

नवादा थाना क्षेत्र के न्यू बहिरो मुहल्ले में सोमवार की सुबह घटी घटना

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

Student suicide in Ara आरा। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के न्यू बहिरो मुहल्ले में सोमवार की सुबह एक छात्र ने गले में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलते स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

मृत छात्र संदेश थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, तफ्तीश में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार मृत छात्र संदेश थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रितेश कुमार है। वह प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह विगत दो वर्षों से नवादा थाना क्षेत्र के न्यू बहिरो मुहल्ले में किराये का मकान लेकर पढ़ाई करता था। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है। हादसे के बाद मृतक की मां एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Chhath Puja in England – लंदन में बिहिया की प्रियंका लगातार आठ साल से करती आ रही छठ

पढे पुरी खबर विस्तार से – सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण है महापर्व छठ

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular