Tuesday, April 23, 2024
No menu items!
Homeप्रसिद्ध व्यक्तिचित्रगुप्त मन्दिर प्रांगण में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की 158 वी जयंती

चित्रगुप्त मन्दिर प्रांगण में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की 158 वी जयंती

Swami Vivekananda युवा दिवस पर कायस्थ परिवार ने एकजुटता का लिया संकल्प

युवा चित्रांश वाहनी व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम

खबरे आपकी Swami Vivekananda आरा शहर के बाबू बाजार स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को युवा चित्रांश वाहनी एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के द्वारा कुलश्रेष्ठ स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष सच्चिदानंद सहाय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अमरेश श्रीवास्तव और मंच संचालन सचिन सिन्हा ने किया।

सतीश कुमार सिन्हा, रमेश कुमार कर्ण, समीर श्रीवास्तव, प्रो. दिनेश प्रसाद सिन्हा, विनोद श्रीवास्तव, दिनेश प्रसाद मुन्ना अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष सच्चिदानंद सहाय आदि ने सभा को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उनके वक्तव्य का उदाहरण देते हुए कायस्थ समाज की जागृति की बात कही।

23
23

आरा में अपराधियों और पुलिस के बीच फायरिंग, गोली से महिला जख्मी

संचालन करते हुए सचिन सिन्हा ने कहा की स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) ने कहा है कि ‘उठो जागो और तब तक रुको मत जब तक तुम अपना लक्ष्य प्राप्त ना कर सको’ इस वाक्य को सभी को अपने जीवन मे ढालना चाहिए,स्वामी जी के अनुसार यही सफलता का मूल मंत्र है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि युवा दिवस के रूप में पूरे हिंदुस्तान में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जा रही है। ये कायस्थ समाज के लिए गर्व की बात है।

  • भोजपुर जिले के कायस्थ हर रविवार की शाम जुटेंगे बाबू बाजार चित्रगुप्त मंदिर में

कार्यक्रम के बाद एक बैठक की गई, जिसमें चित्रगुप्त मंदिर बाबू बाजार आरा को अवैध कब्जाधारियों से मुक्त कर मंदिर के भवन की पुनःनिर्माण कि चर्चा की गई, साथ ही तय हुआ कि हर रविवार को शाम में 6 से 8 बजे तक कायस्थ समाज के लोग चित्रगुप्त में जुटेंगे। युवा दिवस पर सभी उपस्थित लोगों ने कायस्थ एकजुटता का संकल्प भी लिया।

पुलिस की फाइल में मृत महिला बोलीः जज साहब! मैं जिंदा हूं

मौके पर चित्रगुप्त मंदिर के प्रबंध समिति के अध्यक्ष दिनेश मुन्ना वार्ड पार्षद, दिलीप सिन्हा महासभा के सचिव, अतुल प्रकाश, अमरेश कुमार सिन्हा, संतोष कुमार सिन्हा, सतीश कुमार सिन्हा, कौशल कुमार सिन्हा, सरोज लाल ,अखिलेश प्रसाद श्रीवास्तव उर्फ मुन्ना जी जिला युवा प्रवक्ता,.सुगम सहाय, निशु सिन्हा, कृष्ण मोहन सिन्हा, एडवोकेट संदीप सिन्हा, वार्ड पार्षद भीम सिन्हा, मोनू जी, संटू लाल, दीपक कुमार श्रीवास्तव, सत्यम जी, सर्वेश कुमार, संजीव कुमार सिन्हा, शशिभूषण सिन्हा सहित सैकडों चित्रांश उपस्थित रहे।

खुशखबरीः आरा शहरवासियों को अब जाम से मिलेगी निजात

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!