HomeNewsचुनावतेजस्वी यादव का NDA पर हमला: "महाजंगलराज" और "जुमलेबाजी" का आरोप

तेजस्वी यादव का NDA पर हमला: “महाजंगलराज” और “जुमलेबाजी” का आरोप

Tejashwi Attacks NDA: प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे और रोड शो पर टिप्पणी करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा फैक्ट्री लगाते हैं गुजरात में और विक्ट्री चाहिए बिहार में, ये नहीं होने वाला।”

  • हाइलाइट: Tejashwi Attacks NDA
    • तेजस्वी यादव ने कहा
    • आरा में, पिता-पुत्र की हत्या
    • महा जंगल राज की स्थिति बिहार में
    • प्रधानमंत्री जी को ये नहीं दिखता है

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां एक ओर प्रधानमंत्री बिहार का दौरा कर रहे हैं, वहीं राज्य में “महाजंगलराज” की स्थिति बनी हुई है।

प्रधानमंत्री जी आज बिहार आ रहे हैं। तेजस्वी यादव ने हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा, “जिस प्रकार से घटना हुई है, घटना को अंजाम दिया गया, आज भी देखिए बिहार में रोहतास में, आरा में, पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई। महा जंगल राज की स्थिति बिहार में बनी हुई है। कोई ऐसा दिन नहीं बिहार में जहां गोलियां ना चल रही हों। प्रधानमंत्री जी को ये नहीं दिखता है।”

उन्होंने आगामी चुनावों के परिणामों को लेकर भी आत्मविश्वास व्यक्त किया। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है और 14 तारीख को परिणाम आने के बाद 18 तारीख को शपथ ग्रहण होगा। उन्होंने अपराधियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, “26 नवंबर और 26 जनवरी के बीच में चाहे कोई जात के, कोई धर्म के, कोई भी अपराधी हो, बीच में खरमास, खरमास में सभी अपराधियों को तेजस्वी जेल भेजने का काम करेगा। सबसे सख्त जो है कार्यवाही की जाएगी। ये एकदम स्पष्ट है बिहार की जनता इस बार महागठबंधन की सरकार बनाने जा रही है।”

प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे और रोड शो पर टिप्पणी करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा फैक्ट्री लगाते हैं गुजरात में और विक्ट्री चाहिए बिहार में, ये नहीं होने वाला।” उन्होंने एनडीए के रोजगार के वादों पर भी सवाल उठाया। तेजस्वी यादव ने कहा, “इनके एनडीए के लोग बोल रहे हैं, 1 करोड़ नौकरियां रोजगार देंगे। 11 साल प्रधानमंत्री रहते पूरे देश में एक नौकरी इन्होंने नहीं दी। अब बिहार में इनका जुमला चलने वाला नहीं है।”

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular