HomeNewsक्राइमभोजपुर में कपड़ा व्यावसायी को मारी गोली

भोजपुर में कपड़ा व्यावसायी को मारी गोली

Bhojpur जख्मी व्यावसायी का आरा के प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, तफ्तीश में जुटी पुलिस

खबरे आपकी shot dead in Bhojpur आरा भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के बंगौटी गांव के समीप शुक्रवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने एक कपड़ा व्यावसायी को गोली मार दी।पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हालांकि पुलिस मामले की अपने स्तर से छानबीन कर रही है।

jay kumar

चौरी थाना क्षेत्र के बंगौटी गांव के समीप शुक्रवार की रात घटी घटना

दो की संख्या में रहे हथियारबंद लोगो ने दिया घटना को अंजाम

जानकारी के अनुसार जख्मी व्यावसायी सिकरहटा थाना क्षेत्र के बागर गांव निवासी शिवजी राय का 30 वर्षीय पुत्र विनायक राय है। जख्मी व्यावसायी ने बताया कि वह आरा से अपनी पत्नी के साथ बाइक से वापस गांव लौट रहा था। इसी बीच बंगौटी गांव के समीप दो की संख्या में रहे हथियारबंद बदमाशों ने उसकी बाइक को रोका और उस पर फायरिंग कर दी।

soldier suicide in Ara-आरा में महिला सिपाही ने की खुदकुशी

इस दौरान गोली व्यावसायी को पेट में जा लगी। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल में लाया गया। जहां डॉ. विकास सिंह के द्वारा ऑपरेशन कर गोली निकाल दिया गया है।

चिकित्सक डॉ.विकास सिंह ने बताया कि जख्मी युवक को गोली पेट में लगी थी। जिस समय वह यहां आया था। उस वक्त उसकी स्थिति काफी नाजुक थी। इसके बाद ऑपरेशन करके गोली निकाल दिया गया है। अब मरीज की हालत स्टेबल है। बावजूद इसके मरीज को अभी 72 घंटों तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। जख्मी ने एक व्यक्ति पर गोली मारने का आरोप लगाया है।

कोर्ट को जाली बीमा प्रमाण पत्र दिखा ऑनर ने मुक्त करा ली बस

वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद गिरफ्तार दारोगा जेल भेजे गए

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular