Thursday, March 23, 2023
No menu items!
HomeNewsबिहारजिंदगी की जंग हार गयी पूर्व की दुश्मनी में जिंदा जला दी...

जिंदगी की जंग हार गयी पूर्व की दुश्मनी में जिंदा जला दी गयी महिला

हसनबाजार ओपी क्षेत्र के नोनार गांव की घटना

इलाज के दौरान महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

आठ मई को घर में घुस जिंदा जला दी गयी थी महिला

आरा। भोजपुर जिले के के हसन बाजार ओपी क्षेत्र के नोनार गांव में जिंदा जला दी गयी महिला आखिर जिंदगी की जंग हार गयी। मंगलवार की रात इलाज उसकी मौत हो गई। बुधवार की सुबह आरा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

जानकारी के अनुसार मृत महिला नोनार गांव निवासी रमेश राम की 32 वर्षीया पत्नी संजू देवी है। उसे घर में घुस किरासन छिड़क जिंदा दिया गया था। गांव के ही अशोक पासवान नामक एक शख्स पर उसको जलाने का आरोप लगा था। महिला के बयान पर उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी थी। हत्या का कारण पूर्व की दुश्मनी बतायी जा रही है।

बंद पड़े घर में 10 फीट गहरे सुरंग से बरामद किया गया गांजे

प्राथमिकी के अनुसार बीते 8 मई को महिला पड़ोस की एक महिला से बात कर रही थी। उस समय अशोक पासवान गली से गुजर रहा था। कुछ देर के बाद अशोक पासवान महिला के घर आ धमका और शिकायत करने का आरोप लगा। इस दौरान मारपीट करने लगा। इस बीच उसने किरासन छिड़ककर महिला को जिंदा जला दिया।

शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे व इलाज के लिये ले जाया गया। आरा सदर अस्पताल में प्राइमरी इलाज के बाद चिंताजनक हालत में उसे हुए पटना रेफर कर दिया गया था। हालांकि परिजन उसे सासाराम में किसी निजी क्लीनिक में लेकर चले गये। हालत दुबारा बिगड़ने लगी तो परिजन ने उसे फिर से आरा सदर अस्पताल लाया गया। मंगलवार की रात इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

संजू की मौत से बच्चे बेहाल, घर में कोहराम

आरा। मामूली विवाद ने संजू देवी की जिंदगी छीन ली। उसके चार बच्चों से मां की ममता छीन गयी। घर में कोहराम मच गया है। मां के वियोग में चारों बच्चे बिलख रहे थे। बताया जाता है कि संजू देवी को दो पुत्र सनोज व सरोज और दो पुत्री रीमा व रीना है। उसकी मौत के बाद पति व बच्चों सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Police-investigation.jpg
Police-investigation.jpg

और भी पढ़े – खबरें आपकी-फेसबुक पेज

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Ravi Yadav
Ravi Yadav
khabreapki
खबरे आपकी

Most Popular