HomeNewsबिहारकिशोरी के साथ दो दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म- दोनों गिरफ्तार

किशोरी के साथ दो दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म- दोनों गिरफ्तार

अजीमाबाद थाना के एक गांव के सोमवार रात की घटना

घर जा रही किशोरी को उठा ले गये और रेप कर दरवाजे पर छोड़ा

एसपी बोले-स्पीडी ट्रायल चलेगा, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

आरा। भोजपुर के अजीमाबाद थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। गांव के ही दो युवकों पर रेप का आरोप लगा है। दोनों उसे रास्ते से जबरन उठाकर ले गये और घटना को अंजाम दिया। इस दौरान किशोरी का मोबाइल भी छीनकर फेंक दिया गया। घटना के बारे में किसी को जानकारी देने पर उसके पूरे परिवार की हत्या की धमकी भी दी गयी।

घटना सोमवार की देर रात की है। मंगलवार को मामला सामने आने के बाद महिला थाना की पुलिस ने रात में ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें मिन्हाज अहमद व साजिद अहमद हैं। दोनों दोस्त बताये जा रहे हैं। इधर, किशोरी की मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस कोर्ट में बयान दर्ज कराने में जुटी है।

आठ मई को घर में घुस जिंदा जला दी गयी थी महिला

एसपी बोले-स्पीडी ट्रायल चलेगा, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

वहीं एसपी सुशील कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल के तहत मुकदमा चलाने का प्रयास किया जायेगा। ताकि पीड़िता को जल्द न्याय मिल सके। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद जल्द ही चार्जशीट सौंप दी जायेगी। वहीं घटना को लेकर पीड़िता के बयान पर महिला थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उसमें कहा गया कि सोमवार की रात करीब दस बजे वह अपने एक से दूसरे घर में जा रही थी। इस बीच दोनों आरोपितों ने रास्ते में उसे पकड़ लिया व जबरन उठाकर गांव के बाहर खेत में लेकर चले गये। वहां उसका हाथ-पैर बांधकर रेप किया गया। मंगलवार को किशोरी परिजनों के साथ आरा पहुंची व महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुये महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने रात में ही छापेमारी कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

Rape-accused-arrested.jpg
Rape-accused-arrested.jpg

विक्षिप्त विधवा के चार साल से बंद पड़े मकान से धंधेबाज कर रहे थे तस्करी

और भी पढ़े – खबरें आपकी-फेसबुक पेज

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular