Homekhabren Apkiजमीनी विवाद को ले मारपीट, बाप-बेटा समेत तीन जख्मी

जमीनी विवाद को ले मारपीट, बाप-बेटा समेत तीन जख्मी

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में शनिवार की सुबह घटी घटना

आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें बाप-बेटा समेत तीन लोग जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मियों में बिरेन्द्र राय, उनका पुत्र राहुल राय एवं अंकित कुमार है। बताया जाता है कि दोनो पक्षों में पूर्व से ही जमीन का विवाद चला आ रहा था। इसी बीच आज दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष के बाप-बेटा समेत तीन लोग जख्मी हो गए।

- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular