HomeNewsबिहारभोजपुर जिले के 32 समेत शाहबाद रेंज के 108 पुलिस इंस्पेक्टरों का...

भोजपुर जिले के 32 समेत शाहबाद रेंज के 108 पुलिस इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला

Shahabad: भोजपुर जिले के 32 पुलिस निरीक्षक सहित शाहबाद रेंज के 108 इंस्पेक्टरों का स्थानांतरण कर दिया गया है। इनमें जिले के नवादा, कोईलवर, सहार, चरपोखरी, संदेश सहित जिले के दर्जन भर से अधिक थानाध्यक्ष भी शामिल हैं।

  • हाइलाइट :-
    • आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय की ओर से की गयी कार्रवाई
    • एक जिले में तीन साल तक की अवधि पूर्ण करने वाले बदले गये इंस्पेक्टर
    • एक फरवरी से जिले से विरमित किये जायेगा सभी पुलिस इंस्पेक्टर

खबरे आपकी आरा। भोजपुर जिले के 32 पुलिस निरीक्षक सहित शाहबाद रेंज (Shahabad) के 108 इंस्पेक्टरों का स्थानांतरण कर दिया गया है। इनमें जिले के नवादा, कोईलवर, सहार, चरपोखरी, संदेश सहित जिले के दर्जन भर से अधिक थानाध्यक्ष भी शामिल हैं। सभी अधिकारियों में अधिकांश नव प्रोन्नत इंस्पेक्टर हैं और तीन साल से एक ही जिले में जमे थे। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर तबादला किया गया है। इसे लेकर शाहाबाद डीआइजी रेंज नवीन चंद्र झा की ओर से बुधवार को क्षेत्रादेश जारी कर दिया गया है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular