Tulsi Chhapra : भोजपुर में सिन्हा थाना क्षेत्र के तुलसी छपरा गांव स्थित बधार में गुरुवार की अहले सुबह हथियारबंद अपराधियों द्वारा शौच करने गए सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
- हाईलाइट: Tulsi Chhapra
- हत्या का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस
- पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
आरा। जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के तुलसी छपरा गांव स्थित बधार में गुरुवार की अहले सुबह हथियारबंद अपराधियों द्वारा शौच करने गए सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें काफी करीब से दो गोली मारी गई है।एक गोली दाहिने साइड सीने एवं दूसरी गोली बाएं साइड गर्दन के नीचे कंधे पर लगी है। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई।
सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-टू रंजीत कुमार सिंह एवं सिन्हा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया है। वहीं एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य को इकट्ठा किया।
जानकारी के अनुसार मृतक सिन्हा थाना क्षेत्र के तुलसी छपरा गांव निवासी विश्वनाथ पाल के 42 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार पाल है। वर्तमान में वे बड़हरा प्रखंड के फरहदा गांव स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक थे। इसके पश्चात पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन में जुट गई है। इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।
Tulsi chhapra: सदर एसडीपीओ-2 बोले: पुलिस हर बिंदुओं पर कर रही जांच
सदर सीडीपीओ-टू रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। उसे समय वह शौच करने के लिए बाजार में गए थे। तभी उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि नाली को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। इसके अलावे उन्होंने छह माह पूर्व उन्होंने एक दुकान भी लिया था। उसको भी लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। हालांकि परिजन द्वारा अभी तक कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।


