Thursday, May 15, 2025
No menu items!
HomeNewsबिहारभोजपुर में विधुत करंट से बुजुर्ग समेत दो की मौत

भोजपुर में विधुत करंट से बुजुर्ग समेत दो की मौत

जिले के कृष्णगढ़ एवं संदेश थाना क्षेत्र में शनिवार को घटी घटना

पुलिस ने दोनो शवों का सदर अस्पताल में करवाया पोस्टमार्टम

घटना के बाद मृतकों के घर में मचा कोहराम

फेसबुक पेज (खबरें आपकी)

आरा। भोजपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को विधुत करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग समेत दो की मौत हो गई। घटना जिले के कृष्णगढ़ तथा संदेश थाना क्षेत्र में घटित हुई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। घटना के बाद मृतको के घर में कोहराम मच गया।

क्वारंटाइन सेंटर जन सहकारी कालेज बराप में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

पहली घटना कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव में खेत में घास काटने के दौरान हुआ है।जहां करंट लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार मृतक गुंडी गांव निवासी पुर्णवासी राय है।

दूसरी घटना जिले संदेश थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में घटी। जहां मोटर चलाकर सब्जी का खेत पटाने के दौरान विधुत करंट लगने से एक अधेड़ की मौत हो गयी। मृतक फतेहपुर गांव निवासी 55 वर्षीय कृष्णा सिंह हैं। पुलिस ने दोनो शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।घटना के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

मोटर चला घर धोने में बक्सर के राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular