Thursday, April 24, 2025
No menu items!
Homeबिहारआरा भोजपुरराजद नेता मनोज यादव सहित दो को बोलेरो ने मारी ठोकर,एक की...

राजद नेता मनोज यादव सहित दो को बोलेरो ने मारी ठोकर,एक की मौत

RJD Leader Manoj Yadav Injuredसंदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकोल गांव के समीप सोमवार की शाम घटी घटना

इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसने रास्ते में तोड़ा दम

खबरे आपकी आरा।भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकोल गांव के समीप सोमवार की शाम अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार मुखिया पति सह राजद नेता मनोज यादव सहित दो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार मुखिया पति सह राजद नेता मनोज यादव जख्मी हो गए। गंभीर रूप से जख्मी राजद नेता के साथी विजय सिंह इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का मची रही।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow
RJD Leader Manoj Yadav
RJD Leader Manoj Yadav

अनियंत्रित बोलेरो ने मुखिया पति सह राजद नेता सहित दो को मारी ठोकर,एक की मौत

जानकारी के अनुसार मृतक बडीहा गांव निवासी सहजानंद सिंह के 40 वर्षीय पुत्र विजय सिंह है।जबकि जख्मी उसी गांव के निवासी लाल मोहर यादव के 40 वर्षीय पुत्र व जमुआवं पंचायत के वर्तमान मुखिया पति सह राजद नेता RJD Leader Manoj Yadav मनोज यादव है। इधर मृतक के परिजनों ने बताया कि वे दोनों आज दोपहर संदेश बाजार किसी काम से आये थे।शाम में जब दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे।उसी बीच तीर्थकोल गांव के समीप पीछे से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में दोनों बाइक से गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पढ़ें- चर्चित एक ऐसी अनोखी प्रेम-कथा जिसे लोग सालों तक नही भूल पाएंगे

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

इसके बाद उन्हें इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद विजय सिंह की हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया था। हालांकि परिजन अभी उसे पटना ले ही जा रहे थे तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस सदर अस्पताल ले आये। जिसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।हादसे के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़ें- शिक्षा के जरिए ही जनसंख्या-नियंत्रण संभव,कानून लाकर तो हम बागी तैयार कर बैठेंगे

पढ़ें- SP Vinay Tiwari मुंबई बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर चर्चा में आये थे

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular