Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजभोजपुर में लॉक डाउन के बीच चाचा- भतीजे को मारी गोली

भोजपुर में लॉक डाउन के बीच चाचा- भतीजे को मारी गोली

घायलों का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटी

नारायणपुर थाना क्षेत्र के अहिले गांव का मामला

रिपोर्टः मो. वसीम

बिहार। भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के अहिले गांव में बुधवार की शाम लॉक डाउन के बीच हथियारबंद लोगों ने चाचा-भतीजे को गोली मार दी। गोली लगने से जख्मी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। दोनों घायलो की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार घायलों में अहिले गांव निवासी नगीना सिंह एवं उनका भतीजा मुन्ना सिंह है। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा लगते हैं। मुन्ना सिंह को दाहिने हाथ में गोली लगी है। जबकि उसके चाचा नगीना सिंह को बाएं हाथ में कलाई के पास गोली लगी है। मामला पूर्व के विवाद का सामने आ रहा है।

- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular