Friday, March 29, 2024
No menu items!
Homeअन्यचर्चित खबरसाथियों के संग नाच देखने आया था बदमाश, करने लगा फायरिंग

साथियों के संग नाच देखने आया था बदमाश, करने लगा फायरिंग

  • विकास यादव द्वारा अंधाधुंध फायरिंग में नाच देख रहे दो बालको को लग गयी गोली
  • गोलीकांड के बाद भीड़ ने जमकर पिटा, किया अधमरा

Vikas Yadav Firing विकास के दूसरे साथी हथियार लेकर भाग निकले-तलाश में जुटी पुलिस

खबरे आपकी आरा। बताया जा रहा है कि काउप गांव निवासी कृष्णा सिंह के घर शुक्रवार की रात बारात आयी थी। लगातार बारिश होने के कारण बारात गांव के ही प्राथमिकी स्कूल में ठहरी थी। बारात में नाच प्रोग्राम चल रहा था। देर रात विकास यादव भी साथियों संग नाच देखने आ धमका। इस दौरान Vikas Yadav Firing वह अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। इसमें नाच देख रहे दोनों बालको को गोली लग गयी। इससे अफरा-तफरी मच गयी।

डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah
डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah

पढ़े : आजादी के 74 साल बाद भी-“रोड ना बनला के चलते जूतो-चप्पल अब हाथे में लेके चले के पड़त बा”

Vikas Yadav Firing फायरिंग की खबर सुन बाराती और गांव के भी लोग जुट गये। उसके बाद गोली चलाने वाले विकास यादव को पकड़ लिया। फिर उसकी जमकर धुनाई कर दी गयी। सूचना मिलने पर थानेदार ओमप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि विकास का दूसरे साथी हथियार लेकर भाग निकले। उन सभी की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि विकास यादव कुख्यात बदमाश और हाल ही में जेल से बाहर आया है। 

पढ़े : फायरिंग में दो बच्चो को लगी गोली-एक इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल से पटना रेफर

Vikas yadav Firing - Children injured

समय पर नहीं पहुंचती पुलिस, तो चली जाती विकास की जान

दूसरे के घर आयी बारात में दादागिरी दिखाना विकास यादव को काफी महंगा पड़ गया। पहले तो उसकी जमकर पिटाई कर दी गयी, फिर पुलिस को सौंप दिया गया। अब उसे फिर से जेल जाना होगा। वहीं अगर समय पर पुलिस नहीं पहुंच पाती, तो उसकी जान भी जा सकती थी।

पढ़े : आरा बैग व्यवसायी इमरान हत्याकांड में कुख्यात खुर्शीद कुरेशी समेत 10 अभियुक्तों को सजा ए मौत

साथियों के संग नाच देखने आया था बदमाश, करने लगा फायरिंग

बताया जा रहा है कि विकास यादव काउप गांव में नाच देखने गया था। वहां रंगदारी दिखाने को हथियार चमकाने और फायरिंग करने लगा। इससे बाराती और गांव के लोग काफी गरम थे। तभी नाच देख रहे दो बालको को गोली लग गयी। उसके बाद तो भीड़ उस पर टूट पड़ी और जमकर धुनाई कर दी। अधमरा होने पर पुलिस को सूचना दी गयी।

थाना प्रभारी ने बताया कि विकास यादव बाराती या साराती पक्ष की ओर से नहीं था। वह नाच देखने आया और फायरिंग करने लगा। Vikas Yadav Firing – बालको को गोली लगने के बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। 

पढ़े : नाच के दौरान एक युवक द्वारा तबातोड़ हर्ष फायरिंग- नाच देखने गए दो बच्चो को लगी गोली

पढ़े : दोनों पक्षों के तीन लोगों की गयी जान-इमरान के बाद शबनम और सोनू हत्याकांड के फैसले की बारी

- Advertisment -
aman singh
sambhavna

Most Popular

Don`t copy text!