HomeNewsफौजी मनीष सिंह को ग्रामीणों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

फौजी मनीष सिंह को ग्रामीणों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

manish singh पंचतत्व में विलीन हो गया फौजी, ग्रामीणों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

सिन्हा स्थित गंगा घाट पर किया गया फौजी का अंतिम संस्कार

manish singh आरा। भोजपुर के बड़हरा प्रखण्ड के दुर्गटोला गांव निवासी फौजी मनीष सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गयी। सिन्हा स्थित गंगा घाट पर गुरुवार को फौजी का अंतिम संस्कार किया गया। बड़े भाई आर्मी मैन राकेश सिंह द्वारा फौजी को मुखाग्नि दी गयी। इस अवसर पर बिहार पुलिस द्वारा सलामी भी दी गयी। इससे पहले शव यात्रा भी निकाली गयी।

गुरुवार की सुबह गांव पहुंचा फौजी का पार्थिव शरीर, घर में मचा कोहराम

इधर, जिला प्रशासन की ओर से सदर एसडीएम वैभव श्रीवास्तव ने फौजी के शव पर फूल चढ़ा कर श्रद्धांजलि दिया। गुरुवार की सुबह फौजी manish singh का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। फौजी का शव आते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं पूरे गांव का माहौल भी गमगीन हो उठा।

लेह में शुक्रवार की देर शाम डयूटी के दौरान फौजी की हो गयी थी मौत

बता दें कि दुर्गटोला निवासी रिटायर फौजी सतेंद्र सिंह के पुत्र आर्मी के जवान मनीष सिंह (26) जम्मू कश्मीर राज्य के लेह में तैनात थे। बीते 14 नवंबर की रात में ड्‌यूटी करने के दौरान उनकी मौत हो गयी थी। घटना की खबर सुनते ही पिता और भाई लेह चले गये थे। गुरुवार की सुबह जेसीओ वीके राय के साथ शव पैतृक गांव लाया गया। बेटे manish singh का शव देखते ही उनकी मां रमावती देवी, पत्नी, बहन संगीता देवी और बहन नेहा कुमारी बिलख पड़ी। रो-रोकर सभी बेहाल थे। फौजी मनीष सिंह दो भाई और तीन बहन था।

बताया जा रहा है कि एक बहन का तीन माह पहले ही बीमारी के कारण निधन हो गया था। manish singh मनीष सिंह वर्ष 2014 में लखनऊ के आर्मी सेंटर में भर्ती हुआ था। साल 2018 में बड़हरा के ही जोकहरी गांव निवासी रामायण सिंह की पुत्री वंदना सिंह से शादी हुई थी। इस असवर पर बीडीओ सुशील कुमार, सीओ रामवर्ण राम, कृष्णगढ़ थाना प्रभारी विजय कुमार पाण्डेय, बड़हरा थाना इंचार्ज अवधेश कुमार, मुखिया दुर्गेश चौरसिया, पैक्स अध्यक्ष पिंटू प्रसाद, देवानन्द उपाध्याय, समाज सेवी जितेंद्र तिवारी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

police in Ara – नो इंट्री के नाम पर ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ अवैध वसूली का आरोप

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular