HomeNewsसुबे के पांच आईपीएस पदाधिकारियों का नव पदस्थापन-विनय तिवारी भोजपुर एसपी

सुबे के पांच आईपीएस पदाधिकारियों का नव पदस्थापन-विनय तिवारी भोजपुर एसपी

Vinay Tiwari SP Bhojpur-विनय तिवारी भोजपुर एवं कांतेश कुमार मिश्रा औंरगाबाद के एसपी बने

बिहार/पटना। बिहार सरकार ने 2 जिलों के एसपी को हटाने के बाद 5 एसपी को नए जगह पर पदस्थापित किया है। पटना ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्रा को औरंगाबाद का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं पटना मध्य के एसपी विनय तिवारी को Vinay Tiwari SP Bhojpur भोजपुर  का नया एसपी बनाया गया है  पढ़ें- अश्लीलता की हांडी में लोकप्रियता की खिचड़ी पकाते भोजपुरी गायक

पटना लॉ एँड ऑर्डर के एएसपी स्वर्ण प्रभात को भागलपुर का सिटी एसपी बनाया गया है। दानापुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनीत कुमार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पद पर पदस्थापित किया गया है। बाढ़ के एसडीपीओ अंबरीश राहुल को पटना सिटी एसपी मध्य के पद पर पदस्थापित किया गया है। पढ़ें- किसके परामर्श से लालू यादव के पार्टी का नाम रास्ट्रीय जनता दल रखा गया था ?

Vinay Tiwari SP Bhojpur
विनय तिवारी बने भोजपुर के नये एसपी

विदित हो कि बिहार सरकार ने आज 2 जिलों के एसपी को हटा दिया था। भोजपुर के एसपी राकेश कुमार दुबे और औरंगाबाद के एसपी सुधीर कुमार पोरिका को पुलिस मुख्यालय में योगदान का आदेश जारी किया गया था। शाम में इन दोनों जिलों के अलावे पांच जगहों पर नये एसपी की तैनाती की अधिसूचना जारी कर दी गई है। पढ़ें- बीसीसीआई ने क्या कहा अपने विदेशी खिलाडियों से ?

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular