HomeNewsबिहारजमीन के विवाद में घर में घुसकर युवक को मारी गोली

जमीन के विवाद में घर में घुसकर युवक को मारी गोली

भोजपुर के तीयर थाना क्षेत्र के अंगरुआ गांव में पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी गई।

Angarua village : भोजपुर के तीयर थाना क्षेत्र के अंगरुआ गांव में पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी गई।

  • हाइलाइट : Angarua village
    • जख्मी का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
    • तीयर थाना क्षेत्र के अंगरुआ गांव में सोमवार की देर रात घटी घटना

आरा: भोजपुर के तीयर थाना क्षेत्र के अंगरुआ गांव में पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी गई। उसे दाहिने साइड सीने एवं दाहिने साइड पीठ में गोली लगी है। परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई।

उधर, सूचना पाकर तीयर थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार जख्मी तीयर थाना क्षेत्र के अंगरुआ गांव निवासी धनु राम का 36 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार है। इधर, विवेक कुमार ने बताया कि उसका गांव में ही डेढ़ बिगहा जमीन और पुश्तैनी मकान है। उसी जमीन व मकान को गांव के ही एक युवक द्वारा जबरन उस पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसको लेकर करीब 35 वर्षों से विवाद चल रहा है।

उसे लेकर उसने कोर्ट में मुकदमा भी किया है। उक्त व्यक्ति द्वारा कहा जा रहा है कि तुमने केस क्यों किया और मुझे नोटिस क्यों भेजवा रहे हो? तुम यह मकान खाली कर दो। सोमवार कि देर रात जब वह घर के आंगन में था। तभी उक्त युवक अपनी पत्नी के साथ उसके घर में घुसकर उसके आंगन में आ गया और उसे गोली मार दी।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular