Friday, April 25, 2025
No menu items!
Homeधर्मआस्था-मंदिरबुढ़वा महादेव मंदिर में भक्तों के सेवार्थ लगाया गया वाटर कूलर

बुढ़वा महादेव मंदिर में भक्तों के सेवार्थ लगाया गया वाटर कूलर

बुढ़वा महादेव मंदिर में भक्तों के सेवार्थ लगाया गया वाटर कूलर
उमस भरी गर्मी में भक्तों एवं श्रद्धालुओं को मिलेगा शीतल पानी
आरा नगर निगम की भावी मेयर प्रत्याशी एवं वार्ड प्रत्याशी ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन
आरा। शहर के महादेवा रोड स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर में भक्तो एवं श्रद्धालुओं के सेवार्थ आरा नगर निगम की भावी मेयर प्रत्याशी नम्रता कुमारी एवं भावी वार्ड पार्षद प्रत्याशी सुभाषिनी के सौजन्य से वाटर कूलर लगाया गया। जिसका उद्घाटन आरा नगर निगम की भावी मेयर प्रत्याशी नम्रता कुमारी एवं वार्ड प्रत्याशी सुभाषिनी ने संयुक्त रुप से किया। इस मौके पर जदयू नेता राकेश रंजन उर्फ पुतूल ने बताया कि बुढवा महादेव मंदिर परिसर में शहर तथा दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को पेयजल के लिए काफी परेशानी होती थी। इसी को देखते हुए वाटर कूलर की व्यवस्था कराई गई। वाटर के माध्यम से गर्मी के दिनों में शीतल पानी तथा जाड़े के दिनों में गर्म पानी लोगों को पीने के लिए मिलेगा। इस कार्य की लोगों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की है। इस अवसर पर संजय महासेठ, रुपेश रंजन, निलेश रंजन समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular