Tuesday, May 13, 2025
No menu items!
Homeआरा भोजपुरShahpur Newsजलमीनार का मोटर खराब, बूंद बूंद को तरस रहे हैं शाहपुर नपं...

जलमीनार का मोटर खराब, बूंद बूंद को तरस रहे हैं शाहपुर नपं के लोग

भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत के पूर्व मुख्य पार्षद बिजय कुमार सिंह, पूर्व उपमुख्य पार्षद गुपतेश्वर साह, वार्ड पार्षद सदस्य कामेश्वर राज, भाजपा नेता अंकित ने शनिवार को विगत कई दिनों से बंद जलमीनार का निरीक्षण किया।

Water crisis in Shahpur Nagar: भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत के पूर्व मुख्य पार्षद बिजय कुमार सिंह, पूर्व उपमुख्य पार्षद गुपतेश्वर साह, वार्ड पार्षद सदस्य कामेश्वर राज, भाजपा नेता अंकित ने शनिवार को विगत कई दिनों से बंद जलमीनार का निरीक्षण किया।

  • हाइलाइट :- Water crisis in Shahpur Nagar
    • शाहपुर नगर पंचायत के हजारों लोगों के सामने पानी का संकट

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत के पूर्व मुख्य पार्षद बिजय कुमार सिंह, पूर्व उपमुख्य पार्षद गुपतेश्वर साह, वार्ड पार्षद सदस्य कामेश्वर राज, भाजपा नेता अंकित ने शनिवार को विगत कई दिनों से बंद जलमीनार का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिनिधियों द्वारा सबंधित अधिकारियों से जलमीनार के मोटर को अविलंब ठीक कराकर पानी आपूर्ति करने की मांग की गई ।

नगर वासियों की शिकायत पर पूर्व मुख्य पार्षद बिजय कुमार सिंह ने किया निरीक्षण

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

पूर्व मुख्य पार्षद बिजय कुमार सिंह ने बताया कि नगर वासियों की शिकायत थी कि गर्मी के समय में जलमीनार बंद रहने से पानी की समस्या उठानी पड़ रही है। इसी के मद्देनजर जलमीनार का निरीक्षण किया। नगर प्रशासन की उदासीनता के कारण जलमीनार से पानी नहीं मिल रहा है। मोटर में आई खराबी को सबंधित अधिकारियों से अविलंब ठीक कराकर पानी आपूर्ति करने की मांग की।

Water crisis in Shahpur Nagar - नगर वासियों की शिकायत पर पूर्व मुख्य पार्षद बिजय कुमार सिंह ने किया निरीक्षण

पूर्व उपमुख्य पार्षद गुपतेश्वर साह की मांग

वही पूर्व उपमुख्य पार्षद गुपतेश्वर साह ने जलमीनार से निर्वाधरूप से पानी सप्लाई हेतु मांग किया की नगर पंचायत शाहपुर के द्वारा स्टैंड बाई मोटर उपलब्ध कराया जाये जिससे बिना किसी समस्या के पानी आपूर्ति कराई जा सके।

वार्ड पार्षद सदस्य कामेश्वर राज ने बताया

वार्ड पार्षद सदस्य कामेश्वर राज ने बताया की पानी के लिए स्थानीय लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। बिगत कई दिनों से पानी के अभाव के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलमीनार से पानी की सप्लाई होती थी, तो पेयजल की कभी भी परेशानी नहीं होती थी। लेकिन नगर प्रशासन एवं सशक्त स्थायी समिति की उदासीनता के कारण जलमीनार से पानी नहीं मिल रहा है। लोग जलापूर्ति की आस में दिन गिन रहे हैं कि यह कब चालू होगा और लोगों को पानी मिल सकेगा। इस संबंध में अधिकारी बहुत जल्द चालू हो जाएगा कह कर अपना पल्ला झाड़ लेते है ।

भाजपा नेता अंकित पांडेय ने कहा

भाजपा नेता अंकित पांडेय ने बताया कि अफसरों तक इस बात की शिकायत मौखिक तौर पर की गई है। उसके बाद भी आज तक पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। जिसके कारण हजारों लोगों के सामने पानी का संकट है। पानी नहीं मिलने से लोग परेशान हैं।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular