Homekhabren Apkiदो बर्षीय बच्चे को ले प्रेमी संग फरार हो गई पत्नी

दो बर्षीय बच्चे को ले प्रेमी संग फरार हो गई पत्नी

लाॅक डाउन के दौरान दमन में फंसा रहा गया पति

घरवालों ने बहू एवं भगाने वाले पर दर्ज कराई प्राथमिकी

आरा/शाहपुर। राष्ट्र व्यापी लॉक डाउन फेज टू के दौरान भोजपुर में दो वर्षीय बच्चे को लेकर एक विवाहिता के अपने प्रेमी संग फरार होने का मामला सामने आया है। मामला भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर-4 का है। इस संबंध में शाहपुर निवासी राजकिशोर राम ने विवाहिता एवं उसके अपहर्ता प्रेमी पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपित चौरी थाना क्षेत्र के चुरहा महादलित टोला निवासी पप्पू कुमार है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार विवाहिता की शादी वर्ष 2017 में हुई थी। उसे एक 2 वर्ष का बच्चा भी है।विवाहिता को घर के सदस्यों द्वारा 6 मार्च को गड़हनी थाना क्षेत्र के नहसी गांव से दोंगा कर शाहपुर लाया गया था। इसके बाद पति उसे अपने पास दमन बुलाने के लिए ट्रेन का टिकट करवाया। लेकिन लॉक डाउन की वजह से ट्रेन का टिकट कैंसिल हो गया।

इधर, विवाहिता ने अपने पूर्व प्रेमी को रात के समय शाहपुर बुला लिया। इसी बीच दो वर्षीय बच्चे को लेकर मौका अपने प्रेमी के संग फरार हो गई। उस पर ससुरालवालो ने गहने, नकदी ले जाने का आरोप लगाया है। उसके भगाने के बारे में उसके पिता व भाई ने ही शाहपुर स्थित ससुराल के लोगो को दी। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है।

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular