Thursday, June 8, 2023
No menu items!
HomeNewsबिहारट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत - खुदकुशी की...

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत – खुदकुशी की आशंका

आरा जंक्शन के पश्चिमी गुमटी के समीप की घटना

फेसबुक पेज (खबरें आपकी)

आरा (मो. वसीम)। आरा जंक्शन के पश्चिमी गुमटी के समीप बुधवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। खुदकुशी की भी आशंका जतायी जा रही है। मृत महिला टाउन थाना क्षेत्र के खेताड़ी मोहल्ला निवासी गोपाल प्रसाद की पत्नी शांति देवी है। वह घरों में रसोईया का काम करती थी। उसका पति कोर्ट में एक चाय दुकान पर काम करता है। सूचना मिलने पर रेल पुलिस पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

भाजपा ने शिक्षा, विधि, कला व संस्कृति एवं व्यावसाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों का किया मनोनयन

Woman-in-train-grip-relatives-arrived.jpg

बताया जाता है कि कुछ दिनों से मां-बेटी में मामूली विवाद चल रहा था। मंगलवार की शाम भी दोनों में झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसके पति समझाने गये तो पति-पत्नी के बीच भी थोड़ी नोकझोंक हुई। इसके बाद महिला गुस्से में घर से निकल गई। रात तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इस बीच बुधवार की सुबह गुमटी के समीप उसका शव मिला। इधर, मृत महिला के पति ने बताया कि कुछ दिनों डिप्रेशन में थी।

एसपी सुशील कुमार द्वारा सभी थानेदारों को जारी किया गया नया आदेश

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
शाहपुर का लजीज हांडी मटन
शाहपुर का लजीज हांडी मटन (2)

Most Popular