HomeNewsYaas Tufan का भोजपुर में चौथे दिन भी दिखा असर

Yaas Tufan का भोजपुर में चौथे दिन भी दिखा असर

Yaas Tufan यास तूफान का भोजपुर जिले में चौथे दिन भी असर दिखने को मिला। शनिवार की सुबह से ही आसमिन में बादल छाये रहे। सुबह साढे दस बजे के बाद बारिश शुरु होने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव एवं कीचड़ से लोगों को आने-जाने काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जलजमाव के कारण शहर के विभिन्न इलाकों के सडको पर बडे़-बडे़ गढ्ढे बन गये। जिससे छोडे वाहनो के पलटने का संभावना बढ गई है।

Yaas Tufan – आसमान में छाये रहे बादल, बारिश से जनजीवन रहा अस्त-व्यस्त

आज सुबह से ही आसमिन में बादल छाये रहे। बारिश से शहर के शीशमहल चौक, गोपाली चौक, जेल रोड, करमन टोला रोड, सब्जी गोला रोड, अबरपुल रोड़, गोढना रोड़, पकडी गैस एजेंसी रोड़, ब्लॉक रोड आदि सडको की स्थिति बद से बदतर हो गई है। बारिश के कारण ट्रकों एवं मालगाड़ी में सामान और सीमेंट पड़ा रहा। मजदूरों को समान अनलोड करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

YAAS Tufan
आसमान में छाये रहे बादल, बारिश से जनजीवन रहा अस्त-व्यस्त

पढ़े : स्वर्ण पदक से सम्मानित कथक गुरु देश के राष्ट्रपति व् प्रधानमत्री के समक्ष कर चुके हैं कथक प्रस्तुत

यही समस्या आरा के सब्जी मंडी में भी देखने को मिला। बारिश के कारण मजदूर भीगते हुए सब्जी के टोकरी को उतारते दिखे। बारिश से जहां ग्रामीण इलाके के ताल-तलैया में पानी भर गया। सुखे खेतो में हरियाली छा गई। बारिश से किसानो में खुशी देखने को मिली।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular