Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर नगर पैक्स के अध्यक्ष को पितृ शोक

शाहपुर नगर पैक्स के अध्यक्ष को पितृ शोक

भोजपुर जिले के शाहपुर नगर के पूर्व पैक्स अध्यक्ष रंगलाल यादव के पिता यमुना यादव का शनिवार की सुबह निधन हो गया।

Yamuna Yadav: भोजपुर जिले के शाहपुर नगर के पूर्व पैक्स अध्यक्ष रंगलाल यादव के पिता यमुना यादव का शनिवार की सुबह निधन हो गया।

  • हाइलाइट : Yamuna Yadav
    • निधन की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई
    • अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पैक्स के पूर्व अध्यक्ष रंगलाल यादव के पिता यमुना यादव का शनिवार की सुबह निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे एवं कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थें। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। वे अपने पीछे तीन पुत्र व 2 पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं। इनकी पुत्रबधु कमलवाती देवी शाहपुर नगर पैक्स की अध्यक्ष है।

पिता की अस्वस्थता को लेकर महाराष्ट्र के मुंबई से घर लौटे मृतक के पुत्र लगन यादव ने बताया कि उनके पिता कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थें। इसी बीच तबीयत ज्यादा खराब हो गई और उनका आकस्मिक निधन हो गया। निधन के बाद उनके शव को बक्सर जिले के चरित्रवन स्थित मुक्ति धाम ले जाया गया। जहां श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। उनके निधन की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

उनके अंतिम संस्कार के दौरान पूर्व मुख्य पार्षद बिजय कुमार सिंह, पूर्व उप मुख्य पार्षद गुप्तेश्वर साह, सत्यदेव पांडेय, रवि यादव, मंजी पांडेय, मिथुन सिंह, भूटेली महतों, राकेश यादव, संजय यादव,हृदयानंद यादव, रामदुलार यादव, राजू यादव सहित क्षेत्र के दर्जनों जनप्रतिनिधियों के साथ सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे। प्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा शोक जताते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular