Homeआरा भोजपुरतरारीनरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का हो रहा चहुमुंखी विकास- विवेक...

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का हो रहा चहुमुंखी विकास- विवेक ठाकुर

तरारी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी विशाल प्रशांत के पक्ष में नवादा के सांसद विवेक ठाकुर ने चुनावी शंखनाद किया।

Tarari BJP candidate आरा: तरारी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी विशाल प्रशांत (Tarari BJP candidate) के पक्ष में नवादा के सांसद विवेक ठाकुर ने चुनावी शंखनाद किया। ग्राम एकवारी में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुमुंखी विकास हो रहा है।

jay kumar

राज्य में भी डबल इंजन की सरकार के मुखिया नीतीश के नेतृत्व में भी विधि व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जा रहा है। सूबे के मुखिया नीतीश ने पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के मान-सम्मान के लिए जो भी हो सका है पूरा किया है।

उन्होंने आगे बताया कि हमारे संसदीय क्षेत्र में नवादा में उद्योगपति अडानी की सीमेंट फैक्ट्री लग रही है जिससे क्षेत्र का विकास के साथ-साथ रोजगार का भी सृजन होगा। श्री ठाकुर ने कहा कि तरारी से हमारा पुराना रिश्ता है, हम तरारी के विकास में पूरा सहयोग करेंगे।

बक्सर से भागलपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे इसी क्षेत्र से होते हुए भागलपुर को जायेगा। सुअरा हवाई अड्डा सासाराम से बिहटा हवाई अड्डा तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण होना है। वह भी इसी क्षेत्र को छूता हुआ बिहटा तक जाएगा। इन बड़े-बड़े एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद बड़े-बड़े उद्योगपति भी इस क्षेत्र में उद्योग लगाने को आकर्षित होंगे, जिससे बहुत बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन होगा।

सभा को संबोधित करते करने वाले प्रमुख नेता में अजय शर्मा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद मौआर, जहानाबाद के जिला पार्षद कृष्ण जी, एकवारी के मुन्ना साह, विपिन कुशवाहा, मोहम्मद नसीम, राजेंद्र चंद्रवंशी, मनोज सिंह, शशि चौधरी सहित दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular