Homeबिहारआराआरा रेलवे स्टेशन के पास से हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

आरा रेलवे स्टेशन के पास से हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

Ara railway station: आरा रेलवे स्टेशन के पास से अवैध हथियारों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, देशी कट्टा और लाइटर गन बरामद

jay kumar
  • हाइलाइट: Ara railway station
    • गिरफ्तार अभियुक्त गजराजगंज थाना क्षेत्र के कारीसाथ गांव निवासी

आरा। नवादा थाना पुलिस ने मंगलवार को आरा रेलवे स्टेशन के पास से अवैध हथियारों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा, एक पिस्तौल जैसा दिखने वाला लाइटर गन, एक चाकू तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने दी।

पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गजराजगंज थाना क्षेत्र के कारीसाथ गांव निवासी राजू राम के पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस नीरज कुमार से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि वह किस उद्देश्य से इन हथियारों के साथ रेलवे स्टेशन के पास आया था।

पुलिस इस मामले के पीछे के संभावित इरादों और किसी आपराधिक संलिप्तता की पड़ताल कर रही है। बरामद हथियारों के संबंध में नीरज कुमार के खिलाफ नवादा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular