Homeबिहारभोजपुरभोजपुर के सात युवा तेलंगाना में अंतर्राज्यीय युवा विनिमय कार्यक्रम हेतु रवाना

भोजपुर के सात युवा तेलंगाना में अंतर्राज्यीय युवा विनिमय कार्यक्रम हेतु रवाना

My Young India आरा। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में ‘मेरा युवा भारत’ के अंतर्गत आयोजित होने वाले अंतर्राज्यीय युवा विनिमय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भोजपुर जिले के सात युवा प्रतिनिधि तेलंगाना के लिए रवाना हुए। यह दल 1 फरवरी, शनिवार को प्रस्थान कर तेलंगाना के लिए अपनी यात्रा शुरू की।

jay kumar

यह पांच दिवसीय कार्यक्रम तेलंगाना राज्य के रंगरेड्डी जिले स्थित सीटीआई राजेंद्र नगर में आयोजित किया जाएगा। My Young India कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए युवा प्रतिभागी शामिल होंगे, जिन्हें आपसी संवाद, अनुभव साझा करने और भारत की विविध संस्कृति को नज़दीक से समझने का मूल्यवान अवसर प्राप्त होगा।

पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रकाश बजरंगी ने इस कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता और नेतृत्व क्षमता से परिचित कराना है। उन्होंने ज़ोर दिया कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं के व्यक्तित्व विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, उन्हें भविष्य के लिए तैयार करते हैं।

इस प्रतिष्ठित अंतर्राज्यीय युवा विनिमय कार्यक्रम में भोजपुर जिले से राजा कुमार, अमनत राज, ऋतिक, भारती, अदिति एवं आदित्य मिश्रा जैसे युवा प्रतिभागी शामिल हैं। युवाओं के प्रस्थान के अवसर पर शाहपुर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अनुराग राज, छात्र नेता आदित्य सिंह, राहुल कुमार एवं अभिनव ने हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया और उनकी सफल सहभागिता की कामना की।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular