Homeआरा भोजपुरकोइलवरकोईलवर सिक्स लेन पुल पर बड़ा हादसा: भोजपुर के पांच लोगों की...

कोईलवर सिक्स लेन पुल पर बड़ा हादसा: भोजपुर के पांच लोगों की मौत

Koilwar six-lane bridge accident: कोइलवर सिक्स लेन पुल पर भीषण सड़क हादसा: भोजपुर के पांच लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

  • हाइलाइट:
  • भीषण हादसे के दौरान तीन जख्मी, पीएमसीएच में हो रहा इलाज
  • आरा-पटना फोरलेन पर बिहटा थाना क्षेत्र के कोईलवर सिक्स लेन पुल पर घटी घटना
  • बिहटा थाना पुलिस द्वारा शवो का कराया जा रहा पोस्टमार्टम

Koilwar six-lane bridge accident: आरा-पटना फोरलेन पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना ने पांच जिंदगियों को निगल लिया और तीन अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह हृदयविदारक घटना पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोइलवर सिक्स लेन पुल पर घटित हुई, जहाँ एक डंपर और ऑटो की सीधी टक्कर में ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक दुर्घटना देर रात उस समय घटी जब मनेर से आरा की ओर जा रही ऑटो बिहटा थाना क्षेत्र के कोईलवर सिक्स लेन पुल पर विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, एक महिला सहित तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल व्यक्तियों को तत्काल पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतकों और घायलों की पहचान भोजपुर जिले के आरा निवासी के रूप में की गई है। मृतकों में टाउन थाना क्षेत्र के मिल्की मोहल्ला निवासी स्वर्गीय मोहम्मद मुमताज के 35 वर्षीय पुत्र और ऑटो चालक मोहम्मद गुड्डू, उसी थाना क्षेत्र के मछुआ टोली निवासी मोहम्मद मोहम्मदली के 32 वर्षीय पुत्र मोहम्मद इम्तेयाज उर्फ बुलेट, वलीगंज मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद शाहिद और दो बच्चे शामिल हैं। जबकि घायलों में टाउन थाना क्षेत्र निवासी एक महिला सहित तीन अन्य शामिल हैं।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 नंबर पुलिस वाहन एवं बिहटा थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और ज़ख्मियों को इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार को मनेर थाना क्षेत्र के मनेर दरगाह पर उर्स था। जिसमें सभी लोग ऑटो द्वारा शामिल होने के लिए गए थे। देर रात आरा वापस लौट रहे थे। उसी दौरान यह दर्दनाक घटना घट गई।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular