Homekhabren Apkiसोन नहर प्रमंडल आरा के खाते से साढ़े छह लाख की अवैध...

सोन नहर प्रमंडल आरा के खाते से साढ़े छह लाख की अवैध निकासी

छह लोगों के नाम से जारी फर्जी चेक के जरिये कर ली गयी निकासी

सोन नहर के अफसरों ने संबंधित बैंक प्रबंधन पर भी असहयोग करने का आरोप

आरा। सोन नहर प्रमंडल, आरा के खाते से साढ़े छह लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी है। छह लोगों के नाम से जारी फर्जी चेक के जरिये पैसे की निकासी की गयी है। हैरत की बात यह है कि जिस चेक नंबर के आधार पर पैसे की निकासी की गयी है। वे सारे चेक प्रमंडल आरा के कार्यपालक अभियंता के अॉफिस के चेक बुक में होने की बात कही गयी है।

आरा के नवादा थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी, छानबीन में जुटी पुलिस

इसे लेकर नवादा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उसमें धोखाधड़ी कर पैसे की निकासी करने का आरोप लगाया गया है। विभाग द्वारा संबंधित बैंक प्रबंधन पर भी जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया गया है। कार्यापालक अभियंता, लेखा पाल व रोकड़पाल के संयुक्त हस्ताक्षर से दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में कहा गया है कि 340750 से 340754 नंबर का चेक जारी नहीं किया गया है। जबकि इस नंबर के चेक के जरिये पैसे की निकासी की गयी है।

340748 नंबर का चेक संजीव कुमार और 340749 अनिता देवी के नाम से जारी किया गया है। दोनों चेक 16 मार्च को जारी किये गये थे। दोनों चेक 10 हजार 452 व 10 हजार 452 रुपये के थे। लेकिन इन दोनों चेक के जरिये भी साढ़े 93 हजार व 97 हजार रुपये की निकासी की गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular