आरा शहर में प्रतियोगिता रेडक्रॉस सोसाइटी से शुरू होकर रमना मैदान के चारों तरफ होते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी गोलंबर पर समाप्त हुआ।
- हाइलाइट:
- साइकिल रेस प्रतियोगिता में आयुषी कुमारी ने पाया प्रथम स्थान
- राष्ट्रीय बालिका दिवस’ के अवसर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
आरा शहर में ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ के अवसर पर मालती तकनीकी एवं सामाजिक कल्याण संस्थान डॉक्टर पीसी नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के द्वारा लड़कियों के लिए साइकिल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रो. दिनेश सिन्हा, प्रबंध निदेशिका मालती गुप्ता, सचिव सत्य प्रकाश, निदेशक डॉ. विकास कुमार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विभु जैन, पर्यावरणप्रेमी आनंद कुमार, टी10 क्रिकेट सचिव राहुल सरकार, कुमार मंगलम, राजन नैयर, वेटलिफ्टिंग कोच मुकेश ने संयुक्त रूप से किया।
प्रतियोगिता रेडक्रॉस सोसाइटी से शुरू होकर रमना मैदान के चारों तरफ होते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी गोलंबर पर समाप्त हुआ। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आयुषी कुमारी रही, जिन्हें प्रमाण-पत्र, मेडल, मोमेंटो एवं 1000 नगद पुरुस्कार, द्वितीय स्थान पर अंजली कुमारी रही, जिन्हें प्रमाण-पत्र, मेडल, मोमेंटो एवं 500 का नगद पुरस्कार, तृतीय स्थान पर जया प्रवीण रही जिन्हें प्रमाण-पत्र, मेडल, मोमेंटो एवं 200 का नगद पुरस्कार एवं रोशनी कुमारी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रो. दिनेश सिन्हा ने कहा कि छात्राएं राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर नया मुकाम हासिल करें।
पर्यावरण प्रेमी आनंद कुमार ने कहा कि संस्था का यह सराहनीय और सार्थक प्रयास है। साइकिल चलाने से हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा रहताहै। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विभु जैन ने कहा कि आज लड़कियों का दिन है। वे किसी से कम नहीं है। राहुल सरकार ने कहा कि लड़कियों को प्रोत्साहित करने के लिए इतना अच्छा कार्य किया है।
डॉ.पीसी के निदेशक डॉ. विकास कुमार ने बताया कि साइकिल रेस के आयोजन का उद्देश्य छात्राओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति सजग करना है। धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधन निदेशिका मालती गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वैभव, अर्पिता, दुर्गावती, निशा, प्रमोद, रोहित, मृगांशी, शांभवी, अरिहंत, आशा, सिद्धार्थ, आशीष, रोहित, अमन, हर्षिता, पूजा, संयम, सोफिया, शालिनी, अदिति, मुस्कान, आयुष, पीयूष इत्यादि ने अहम भूमिका निभाई।

