Tuesday, January 20, 2026
No menu items!
HomeUncategorizedपूर्व मध्य रेल के अधिकारी एवं कर्मचारियो ने PM CARES में जमा...

पूर्व मध्य रेल के अधिकारी एवं कर्मचारियो ने PM CARES में जमा किया एक दिन का वेतन

भारतीय रेल के सभी मुख्यालयों तथा कारखाना इकाइयों में शत-प्रतिशत योगदान देने वाला पहला क्षेत्रीय रेल बना पूर्व मध्य रेल

बिहार/पटना। वैश्विक महामारी कोविड-19 से दुनिया के अधिकांश देश प्रभावित है। भारत भी इससे अछूता नहीं रह गया है। भारत सरकार द्वारा इस खतरनाक वायरस के प्रसार की रोकथाम हेतु कई उपाय किए गए हैं। सरकार द्वारा किए जा रहे इन उपयों में कई सरकारी/गैर सरकारी, स्वयंसेवी संगठन, उद्योगपति सहित समाज के कई वर्गों ने PM CARES में राशि जमा कर कोविड-19 के विरूद्ध किए जा रहे राष्ट्रव्यापी प्रयासों में अपनी भागीदारी सुनिश्चत की है।

भारत सरकार द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए किए जा रहे इन प्रयासों में पूर्व मध्य रेल द्वारा भी अहम योगदान दिया जा रहा है । इसी क्रम में पूर्व मध्य रेल मुख्यालय एवं पांचों मंडल के सभी 83,733 अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपना एक दिन का वेतन लगभग 9.72 करोड़ रूपया PM CARES Fund (Prime Minister’s Citizen Assistance and Relief in Emergency Situation Fund) में जमा किया गया है।

विदित हो कि पूर्व मध्य रेल भारतीय रेल का प्रथम मुख्यालय है जिसके शत-प्रतिशत अर्थात कुल 83,733 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने PM CARES में अपना एक दिन का वेतन जमा कर दिया है। यह जानकारी पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने दी।

- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular