Friday, February 21, 2025
No menu items!
Homeबिहारआराभोजपुर में 10 नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का होगा निर्माण

भोजपुर में 10 नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का होगा निर्माण

New Block -Anchal office: भोजपुर जिले में आरा सदर, उदवन्तपुर, कोइलवर, चरपोखरी, तरारी, पीरो, बिहिया, शाहपुर, संदेश एवं सहार कुल 10 प्रखंडों में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा।

New Block -Anchal office: भोजपुर जिले में आरा सदर, उदवन्तपुर, कोइलवर, चरपोखरी, तरारी, पीरो, बिहिया, शाहपुर, संदेश एवं सहार कुल 10 प्रखंडों में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा।

  • हाइलाइट्स: New Block -Anchal office
    • भोजपुर जिले में लोगों की मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण घोषणाएं
    • आरण्य देवी मंदिर (आरा) से आरा-बक्सर फोरलेन पथ (भाया आरा-सिन्हा एवं आरा-बड़हरा) का होगा चौड़ीकरण

New Block -Anchal office आरा शहर में रिंग रोड का निर्माण कराया जायेगा। इस योजना में 2 नई सड़कों का निर्माण एवं 4 सड़कों का चौड़ीकरण किया जायेगा, इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। वही असनी से बामपाली एवं पातर से असनी तक नये पथ का निर्माण किया जायेगा। जीरो माईल से असनी पथ, जीरो माईल से पातर पथ, वामपाली से चन्दवा मोड़ होते हुए पकड़ी तक तथा आरण्य देवी मंदिर (आरा) से आरा-बक्सर फोरलेन पथ (भाया आरा-सिन्हा एवं आरा-बड़हरा) का चौड़ीकरण किया जायेगा।

आरा-बबुरा-छपरा पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा, इससे यातायात सुगम होगा तथा जाम की गंभीर समस्या से निजात मिलेगी। संदेश से अखगांव होते हुए कोईलवर तक नहर के बांध पर पथ निर्माण किया जायेगा, इससे संदेश, सहार, अगिआंव प्रखंड के साथ-साथ पीरो प्रखंड के पूर्वी भाग का जेपी गंगा पश्च से सीधे सम्पर्क हो जायेगा। साथ ही लोगों को पीएमसीएच आने-जाने में सुविधा होगी। आरा नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के तहत आउटफॉल नाला तथा सम्प हाउस का निर्माण किया जायेगा।

Pintu bhaiya
Pintu bhaiya
New Block -Anchal office - आरण्य देवी मंदिर (आरा) से आरा-बक्सर फोरलेन पथ (भाया आरा-सिन्हा एवं आरा-बड़हरा) का होगा चौड़ीकरण
आरण्य देवी मंदिर (आरा) से आरा-बक्सर फोरलेन पथ (भाया आरा-सिन्हा एवं आरा-बड़हरा) का होगा चौड़ीकरण

इसके अतिरिक्त न्यू पुलिस लाईन से एमपी बाग मोड़ तक नाले का निर्माण किया जायेगा, इससे आरा शहरी क्षेत्र में जलजमाव से मुक्ति मिलेगी तथा स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा। बिहियां-जगदीशपुर-पीरो-सिकरहटा पथ में ओझवलिया पुल से बचरी पुल तक बाईपास का निर्माण कराया जायेगा, इससे पीरो के लोगों को जाम से निजात मिलेगी।

वही बिहियां चौरस्ता से एनएच-922 तक पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा, इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। तरारी प्रखंड में देव गांव में अवस्थित सूर्य मंदिर परिसर का विकास तथा संग्रहालय का निर्माण किया जायेगा, इससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। चंदवा से गांगी होते हुये धरहरा तक नहर बांध पर सड़क निर्माण किया जायेगा, इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। आरा रेलवे स्टेशन से जज कोठी मोड़ तक पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा, इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।

10 प्रखंडों में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का होगा निर्माण
भोजपुर जिले में आरा सदर, उदवन्तनगर, कोइलवर, चरपोखरी, तरारी, पीरो, बिहिया, शाहपुर, संदेश एवं सहार कुल 10 प्रखंडों में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमने यहां कुछ जगहों पर जाकर विकास कार्यों को देखा है। स्थानीय लोगों से बातचीत भी की है। जो भी कमियां हैं, उसे दूर की जायेंगी। हर क्षेत्र में विकास के काम हो रहे हैं। आगे इसे और तेजी से कराया जायेगा।

मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया गया स्वागत
जिला समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया। समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री सह भोजपुर जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद सुदामा प्रसाद, विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक रामविशुन सिंह, विधायक राहुल तिवारी, विधायक शिव प्रकाश रंजन, विधायक विशाल प्रशांत, विधान पार्षद राधाचरण साह, विधान पार्षद भगवान सिंह कुशवाहा,

भोजपुर जिला परिषद् अध्यक्ष आशा देवी, आरा नगर निगम की महापौर इंदू देवी, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय कुंदन कृष्णन, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक बरवड़े, शाहाबाद प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक सत्यप्रकाश, भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया, पुलिस अधीक्षक राज सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Khabre Apki - YouTube -
Khabre Apki - YouTube

Most Popular