Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजआरा में मिला कोरोना का पहला मरीज, मची सनसनी

आरा में मिला कोरोना का पहला मरीज, मची सनसनी

आरा के 25 वर्षीय युवक में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि

राज्य में मरीजों का आंकड़ा बढ़कर पहुंचा 93 के पार

एसडीओ अरुण प्रकाश पहुंचे सदर अस्पताल

बिहार।आरा में कोरोना वायरस कोविड-19 का पहला मरीज मिला है। 25 वर्षीय युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। उसे आरा सदर अस्पताल के नशा मुक्ति वार्ड के बगल में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। वह बड़हरा इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि बड़हरा थाना पुलिस द्वारा शनिवार को 3 लोगों को पकड़ा गया था।तीनो की जांच किया गया था। रविवार की दोपहर बाद जांच में एक युवक में कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई। जबकि दो की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। वहीं जिले में कोरोना मरीज पाये जाने से सनसनी मच गयी है। सूचना पाकर सदर एसडीओ अरुण प्रकाश आरा सदर अस्पताल पहुंच गए हैं।

ranjna
Bijay singh

Most Popular