Homekhabren Apkiबाबू कुँवर सिंह सभी के लिए आदर्श - प्रिंस बजरंगी

बाबू कुँवर सिंह सभी के लिए आदर्श – प्रिंस बजरंगी

बिहार।आरा। बाबू वीर कुँवर सिंह विजयवोत्सव पर कारोना के चलते इस वर्ष लोग अपने घर से ही बाबू कुँवर सिंह का विजयोत्सव मनाए। इसी क्रम में जदयू के राष्ट्रीय सचिव सह सासाराम विधानसभा के प्रभारी प्रिंस बजरंगी ने भी बाबू कुँवर सिंह को याद करते हुए उन्हें नमन किया। प्रिंस बजरंगी वर्षों से वीर कुँवर सिंह विजयोत्सव पर धूमधाम से कार्यक्रम कराते थे। जिसमें कई मंत्री, सांसद व गणमान्य लोग सम्मलित होते थे। भारी तदात में युवाओ की भी संख्या रहती थी।

श्री बजरंगी ने बताया कि पटना में बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन का तैयारी हम लोग बहुत पहले से शुरू किए थे। इस कारोना महामारी के चलते इस वर्ष नही मना पाए। फिर भी अपने घरों से भी महान स्वतंत्रता सेनानी की स्मृतियों को याद किए। बाबू कुँवर सिंह का 1857 के स्वतंत्रता आंदोलन में बहुत बड़ी भूमिका थी। जिसपर देशवासियों को आज भी गर्व महसूस करते है।

- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular