HomeUncategorizedआरा में सामाजिक कार्यकर्ता को मिली जान मारने की धमकी

आरा में सामाजिक कार्यकर्ता को मिली जान मारने की धमकी

बिहार।आरा। शहर के गोढ़ना रोड निवासी चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक तिवारी को जान मारने की धमकी दी गयी। फेसबुक के जरिये उन्हें धमकी दी गयी और अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया है। इस संबंध में अभिषेक तिवारी द्वारा नवादा थाना में एक नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उसमें शहर के ही कतीरा निवासी निश्चल आनंद को आरोपित किया गया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि सदर एसडीओ द्वारा कुछ लोगों को पास निर्गत किये जाने के सवाल उन्होंने फेसबुक लाइव पर चर्चा की थी। उसके बाद ही निश्चल आनंद द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट से अश्लील शब्द का प्रयोग किया गया और मोहल्ले में आने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा का हनन हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bijay singh
jay kumar

Most Popular