Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Homeअन्यचर्चित खबरलॉक डाउन के बीच शाहपुर नपं में मचा घमासान

लॉक डाउन के बीच शाहपुर नपं में मचा घमासान

शाहपुर नपं के मुख्यपार्षद सहित पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी के विरुद्ध खोला मोर्चा

मामला वंचित परिवारों के राशनकार्ड के सर्वेक्षण का

कार्यपालक पदाधिकारी का रवैया गैर जिम्मेदाराना-मुख्यपार्षद

बिहार।आरा।शाहपुर: नपं में वंचित गरीब परिवारों के राशनकार्ड बनाने के लिए सही तरीके से सर्वेक्षण नही कराये बिना ही रिपोर्ट भेजने को लेकर मुख्यपार्षद सहित पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी के विरुद्ध खोला मोर्चा। कार्यपालक पदाधिकारी ने आनन फानन में पुलिस बल को बुला लिया। जिसके बाद वार्ड पार्षद भड़क गए और गुरुवार की देर रात तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा।

मुख्यपार्षद ने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी मनमानी व गैर जिम्मेदाराना तरीके से काम कर रहे है। आखिर नपं के पार्षदों को उन्होंने इसकी जानकारी क्यो नही दी। शाहपुर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो में सरकारी निर्देश के आलोक में राशनकार्ड बनाने के लिए कराया जा रहा सर्वेक्षण मजाक बनकर रह गया। इस सर्वेक्षण में लगाए गए ज्यादातर कर्मियों को पता ही कि उन्हें करना क्या है। जिसके कारण कर्मी राशनकार्ड से वंचित लोगो तक पहुंच ही नही पाए। बावजूद इसके कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा रिपोर्ट सरकार को भेजने की जब सूचना नगर पंचायत के मुख्यपार्षद व वार्ड पार्षदों को मिली तो उन्होंने इस मामले को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ गुरुवार की देर शाम मोर्चा खोल दिया।

मुख्यपार्षद विजय सिंह के नेतृत्व में वार्ड पार्षदों ने जिलाधिकारी भोजपुर को वॉट्सऐप व ईमेल के जरिये अपनी शिकायतों को लिखित रूप से भेजा गया। उच्चाधिकारियों से शिकायत करने वालो वार्ड पार्षदों में मुख्यपार्षद विजय सिंह, उपमुख्यपार्षद रमेश राम, वार्ड पार्षद मो.मुख्तार शाह, बसंती देवी, संध्या देवी, धर्मपाल पासवान, आनंदी देवी तथा विवेक कुमार शामिल है। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी जुल्फेकार अली प्यामी से जब पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया।

- Advertisment -
Muharram - Jagdishpur
Tarari Bhojpur - News - स्कूल कैंपस में लगे पेड़ व दीवार पर गिरी आकाशीय बिजली, डेढ़ दर्जन छात्राएं घायल
Ara Crime - CCTV of Firing - आरा में फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो
Muharram - Jagdishpur - मोहर्रम के अवसर पर जगदीशपुर नगर पंचायत क्षेत्र में निकाली गई एक से बढ़कर एक ताजिया
Tarari Bhojpur - News - स्कूल कैंपस में लगे पेड़ व दीवार पर गिरी आकाशीय बिजली, डेढ़ दर्जन छात्राएं घायल
Ara Crime - CCTV of Firing - आरा में फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो

Most Popular