HomeNewsबिहारअसलहा दिखा प्राइवेट कंपनी के कर्मी से 30 हजार की लूट

असलहा दिखा प्राइवेट कंपनी के कर्मी से 30 हजार की लूट

शहर से सटे नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज के समीप दोपहर में हुई वारदात

लूट के बाद फायरिंग करते बखोरापुर गांव की ओर भाग निकले बदमाश

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब्त की बिना नंबर की अपाची बाइक

जब्त बाइक के आधार पर अपराधियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस

आरा। आरा-बड़हरा रोड में शहर के टाउन थाना क्षेत्र के गौजगंज के पास एक प्राइवेट कंपनी के कर्मी से दिनदहाडे़ हथियार के बल पर लूटपाट की गयी। इस दौरान कर्मी से करीब तीस हजार रुपये व अन्य कागजात लूट लिये गये। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फायरिंग करते बखोरापुर गांव की ओर भाग निकले। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक बिना नंबर की अपाची बाइक जब्त की है। बाइक बदमाशों की बतायी जा रही है। हालांकि बदमाश भागने निकले। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव निवासी अजय कुमार शर्मा के साथ हुई है।

jay kumar

वह शहर के पकड़ी स्थित एक प्राइवेट कंपनी में फील्ड अफसर हैं। इसे लेकर टाउन थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उसमें कहा गया है कि अजय कुमार शर्मा अपनी कंपनी के सुपरवाइजर वीणा देवी के साथ कलेक्शन व मीटिंग करने शहर में निकले थे। बिंदटोली व गौसगंज में ग्रुप लीडर और सदस्यों के साथ मीटिंग के दौरान करीब साढ़े 27 हजार रुपये का कलेक्शन हुआ। जबकि उनके पास पहले से करीब ढाई हजार रुपये थे। मीटिंग व कलेक्शन के बाद दोनों कर्मी बाइक से लौट रहे थे। तभी आरा-बड़हरा रोड में गोजगंज के समीप अपाची बाइक पर सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर उनकी बाइक रोक दी। उसके बाद जान मारने की धमकी देते हुये पैसे वाला बैग छीन लिया गया। उसमें करीब तीस हजार रुपये के अलावा उनका बैंक पास बुक, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड व बाइक के कागजात भी थे। घटना के बाद बदमाश फायरिंग करते भाग निकले।

बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष जन्मेजय राय ने बताया कि पुलिस को देख बदमाश भाग गये। मौके से एक बिना नंबर की अपाची बाइक जब्त की गयी। बाइक लूट में शामिल अपराधियों की बतायी जा रही है। बाइक के इंजन व चेसिस नंबर के आधार पर अॉनर व बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द ही अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular