HomeNewsभोजपुर जिले में ठनका गिरने से छह लोगो की मौत-सात झुलसे

भोजपुर जिले में ठनका गिरने से छह लोगो की मौत-सात झुलसे

आरा (कृष्ण कुमार/ मो. वसीम)। भोजपुर जिले से शनिवार की दोपहर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में मूसलाधार बारिश के बीच आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। वही सात लोग झुलस गए। झुलसे लोगों में तीन को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। इनमें दो बच्ची भी शामिल है।

jay kumar

भोजपुर जिले के आरा मुफस्सिल, उदवंतनगर एवं नारायणपुर थाना क्षेत्रों में घटी घटना

खेत में काम करने एवं मवेशी चराने के दौरान हुआ हादसा

घटना भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदा, उदवंतनगर के बेलाउर, कुसुम्हा टोला तथा नारायणपुर थाना क्षेत्र के खेड़ी गांव में घटित हुई। मुफस्सिल थाना के चंदा गांव निवासी युवक ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि उदवंतनगर के कुसुम्हा टोला निवासी बालक की मौत सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में हो गई। जबकि अन्य चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। हादसे के बाद मृतकों के घर में हाहाकार मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular