Homeस्वास्थ्यबिहिया नप कर्मी समेत तीन हुए कोरोना संक्रमित- मचा हड़कंप

बिहिया नप कर्मी समेत तीन हुए कोरोना संक्रमित- मचा हड़कंप

Bihiya Nap Hindi News : आरा।बिहिया-नगर पंचायत बिहिया कार्यालय में कार्यरत नप कर्मी समेत नगर में तीन कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने पर हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड संख्या 13 निवासी व नप कार्यालय में कार्यरत 30 वर्षीय वाहन चालक के कोरोना संक्रमित होने के बाद नप कर्मियों में अफरा-तफरी मच गयी है.

jay kumar

शाहपुर में हीरा ओझा व बिहिया में मुराद हुसैन तथा सियाराम यादव के नेतृत्व में हुआ साइकिल मार्च

मामले को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा नप कार्यालय को सेनेटाइज कराने के बाद आगामी 10 जुलाई तक पूर्णतः बंद करने का आदेश जारी किया गया है. दिये गये आदेश में सभी नप कर्मियों को अपना स्वाब सैंपल जांच के लिए देने व होम कोरेंटिन में रहने को कहा गया है. इसके अलावा नगर के हीं वार्ड नंबर 8 में रहने वाली 60 वर्षीय महिला व उसके 29 वर्षीय पुत्र के भी कोरोना संक्रमित होने को लेकर क्षेत्र में लोगों के बीच दहशत मची हुई है.

कोरोना के 11 पॉजिटिव मरीज मिले-कोरोना पॉजिटिव लोगों में एक पुरुष तथा दो महिला पुलिसकर्मी भी शामिल

Bihiya Nap Hindi News जानकारी के अनुसार गत् 30 जून को बिहिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में शिविर का आयोजन कर कुल सौ लोगों का स्वाब सैंपल लिया गया था जिसमें से उक्त तीन लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है. प्रशासन ने तीनों व्यक्तियों को जगदीशपुर स्थित आइसोलेशन सेंटर में इलाज के लिए भेज दिया है.

Bijay singh

Most Popular