HomeNewsआरा: अज्ञात मृत महिला का लावारिस सेवा केंद्र ने किया अंतिम संस्कार

आरा: अज्ञात मृत महिला का लावारिस सेवा केंद्र ने किया अंतिम संस्कार

आरा। बड़हरा थाना क्षेत्र में मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी। उसके बाद आरा लावारिस सेवा केंद्र द्वारा शनिवार को उस महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संस्था के संस्थापक डीएन सिंह ने बताया कि उक्त महिला का शव बड़हरा थाना पुलिस द्वारा भेजा गया था। शव को पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटे तक पहचान के लिये रखा गया था। लेकिन किसी द्वारा शव की पहचान नहीं की जा सकी।

नाबालिग चालको पर यातायात अधिनियम के तहत 25 हजार जुर्माना लगाया गया

बडहरा में अज्ञात महिला का शव हुआ था बरामद

आरा-छपरा फोरलेन पर बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा के समीप गुरुवार की सुबह सड़क किनारे से उक्त अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। शव के मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी मच गई थी। स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को लावारिस सेवा केंद्र को सौप दिया गया था। पुलिस के अनुसार अज्ञात महिला की मौत स्वाभाविक बतायी गयी थी।

एक छोटा पान दुकानदार बना संवेदक, कराया 20 करोड़ का काम

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular