Homeराजनीतजदयू महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया वृक्षारोपण

जदयू महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया वृक्षारोपण

वीर कुंवर सिंह पार्क एवं सरैया गांव में लगाए गए एक सौ पौधे

पृथ्वी दिवस के मौके पर किया गया वृक्षारोपण

आरा। पृथ्वी दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर रविवार को रमना मैदान स्थित वीर कुंवर सिंह पार्क एवं सरैया गांव में जदयू अध्यक्ष के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान जदयू आरा के महानगर अध्यक्ष राकेश रंजन उर्फ पुतुल नेतृत्व में एक सौ वृक्ष लगाया गया।

राकेश रंजन उर्फ पुतूल ने भोजपुर जिले के वासियो से एक-एक वृक्ष लगाने का आग्रह किया। कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए।

वृक्ष से ही हमारी धरती हरी भरी रह सकती है तथा हम पर्यावरण को बचा सकते हैं। वृक्ष लगाने वाले में जदयू जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, नाथूराम, कृष्णा जी, संजय कुमार, चंद्रभानु गुप्ता, रविकांत तिवारी, रुपेश पांडेय, मनोज सिंह, बबलू कुमार सैकडो लोग उपस्थित थे।

जदयू के प्रदेश महासचिव सुशील सिंह टाईगर के नेतृत्व में हुआ वृक्षारोपण

आरा शहर के बिहारी मील शिव मंदिर में रविवार को पृथ्वी दिवस के अवसर एवं मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव सुशील सिंह टाईगर के नेतृत्व में पांच पेड़ लगाया गया।

सुशील सिंह टाईगर ने भोजपुरवासियो से एक-एक वृक्ष लगाने का आग्रह किया। वृक्ष लगाने वालो में दरोगा प्रसाद, राधे बाबा, दीपक कुमार ठाकुर, पिटू तिवारी, हिमांशु गुप्ता, भीम कुमार, शेखर कुमार सैकडो लोग उपस्थित थे।

अग्निपथ पर “तेजस्वी जी” के पीछे पीछे राजद एवं बिहार चल पड़ा है-हीरा ओझा

रिया चक्रवर्ती छोटी मछली है, बड़ी मछलियों को बचाया जा रहा हैः पप्पू यादव

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular