HomeNewsपुलिस को देख पानी में कूदकर भागा तस्कर, शराब बरामद

पुलिस को देख पानी में कूदकर भागा तस्कर, शराब बरामद

आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोठहूला बाजार से पुलिस ने 165 पाउच देसी शराब बरामद की है। जब्त शराब की वजन 33 लीटर बतायी जा रही है। हालांकि तस्कर पुलिस को देख पानी में कूद कर भाग निकला।

इस संबंध में थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। बताया जाता है कि थाना इंचार्ज को गोठहूला बाजार के समीप शराब बेचे जाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस को देख शराब तस्कर शराब फेंक पानी में कूद कर भाग गया।

इसी क्रम में पुलिस ने श्रीनगर भकुरा गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया। वह श्रीनगर भकुरा गांव निवासी त्रिभुवन सिंह है। 

बदमाशों ने जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के भाई को दिनदहाड़े मारी गोली

शाहपुर के बरिसवन में घर में घुसकर फायरिंग

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular