HomeNewsहत्या के अलग-अलग मामलों में मंटू व सुरेंद्र गिरफ्तार

हत्या के अलग-अलग मामलों में मंटू व सुरेंद्र गिरफ्तार

आरा: मुफस्सिल व टाउन थाना की पुलिस ने हत्या के अलग-अलग मामलों में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक आरोपित सात साल से फरार चल रहा था। मुफस्सिल थाना की पुलिस ने जमीरा गांव से सुरेंद्र राम को गिरफ्तार किया है। उस पर गांव के ही जज राम नामक एक युवक की हत्या का आरोप है।

बता दें कि चार जून की रात जमीरा गांव के जज राम की हत्या कर दी गयी थी। पांच जून को उसका शव मिला था। तब सुरेंद्र राम सहित अन्य के खिलाफ केस किया गया था। उसमें बच्चों के विवाद में जज राम की हत्या करने का आरोप लगाया गया था।

वहीं टाउन थाना की पुलिस ने हत्‌या में वांटेड सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव निवासी मंटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसे शहर के धरहरा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को उसकी सात साल से तलाश थी। 

बदमाशों ने जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के भाई को दिनदहाड़े मारी गोली

शाहपुर के बरिसवन में घर में घुसकर फायरिंग

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular