Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजआरा में बर्थडे के लिये केक लेने गये रिटायर फौजी के बाइक...

आरा में बर्थडे के लिये केक लेने गये रिटायर फौजी के बाइक की डिक्की से उड़ाये एक लाख

आरा शहर में झपट्टा मार और बाइक की डिक्की से पैसे उड़ाने वाले गिरोह फिर से सक्रिय हो गये हैं। गुरुवार की दोपहर उचक्कों ने बाबू बाजार (Ara) में बर्थडे केक (birthday) लेने गये एक रिटायर फौजी की बाइक की डिक्की से करीब एक लाख रुपये गायब कर दिया। इस संबंध में रिटायर फौजी द्वारा स्थानीय टाउन थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है।

jay kumar

Birthday – आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बाबू बाजार रोड में गुरुवार की घटना

कतिरा स्थित एक बैंक से पैसे निकाल केक लेने गये थे बाबू बाजार

भोजपुर में एसआई व एएसआई समेत चार दर्जन पुलिस अफसरों का तबादला

बताया जाता है कि भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के बरनांव गांव निवासी रिटायर फौजी कृष्ण बल्लभ सिंह के नाती का (birthday) बर्थडे था। इसके लिये वह केक लेने आरा (Ara) के बाबू बाजार गये थे। इससे पहले उन्होंने कतिरा स्थित बैंक (Ara) से करीब एक लाख रुपये की निकासी की थी। पैसे डिक्की मे रख वह (birthday) केक लेने दुकान में चले गये। तभी उचक्कों ने डिक्की खोल पैसे निकाल लिये।

रिटायर फौजी द्वारा स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई शिकायत

पुलिस मामले की छानबीन और उच्चकों की पहचान में जुटी। इस संबंध में रिटायर फौजी द्वारा स्थानीय (Ara) टाउन थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है। बता दें कि शहर में आये दिन झपट्टा मारकर मोबाइल उड़ा लिये जा रहे हैं।

आरा में हथियारों की खेप के साथ तस्कर गिरोह के तीन शातिर सदस्य गिरफ्तार

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular