Thursday, May 2, 2024
No menu items!
HomeNewsCrimeभोजपुर में विवाद के बाद विवाहिता को जलाया

भोजपुर में विवाद के बाद विवाहिता को जलाया

bsavan tola piro पीरो थाना क्षेत्र के बसावन टोला गांव की रविवार सुबह की घटना

चिंताजनक हालत में सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर

आरा bsavan tola piro जिले के पीरो थाना क्षेत्र के बसावन टोला गांव में रविवार की सुबह आपसी विवाद के एक विवाहिता को जला दिया। इसमें वह बुरी तरह झुलस गयी, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी है। आरा सदर अस्पताल में इलाज के बाद चिंताजनक हालत में उसे पटना रेफर कर दिया गया है। झुलसी महिला बसावन टोला निवासी संतोष शर्मा की पत्नी रेखा देवी है। पति सहित अन्य पर जलाने का आरोप लगाया गया है।

पति सहित पर जलाने का आरोप, छानबीन कर रही पुलिस

BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

तरारी के जेठवार गांव निवासी रेखा देवी के पिता ईश्वर शर्मा ने बताया कि उनका दामाद पियक्कड़ है। नशे में वह अक्सर उसके साथ गाली-गलौज करता है। रविवार की सुबह भी गाली गलौज की गयी। उसके बाद उसे दिया गया, जिसमें वह बुरी तरह झुलस गयी। सूचना मिलने पर दोपहर में वह बेटी के ससुराल Basavan Tola Piro पहुंचे और इलाज के लिये पीरो सीएचसी ले गये। वहां से सदर अस्पताल लाया गया, प्राइमरी इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जलाने के बाद उसके ससुराल वाले घर छोड़ कर भाग गये हैं। रेखा की शादी 2014 में बसावन टोला निवासी संतोष शर्मा से हुई थी। उसे एक पुत्र और एक बेटी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पटना की ट्रांसजेंडर मोनिका बनेंगी पीठासीन पदाधिकारी,ट्रांसजेंडर समुदाय में खुशी की लहर

केरल में पोस्टेड भोजपुर का जवान हुआ शहीद,दिसंबर महीने में होनी थी शादी

आश्चर्य है लालू यादव के पैतृक गांव विधानसभा में कभी नही जली लालटेन

लालू डेरा में ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्राया दियारा इलाका,दबंग नामजदों ने दर्जनों राउंड फायरिंग की

हत्या क्यों और किसने की? राज खोलना भोजपुर पुलिस के लिये चुनौती,खोजी कुत्ते को नहीं मिला सुराग

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!