Wednesday, May 8, 2024
No menu items!
HomeNewsशादी की तैयारियों के बीच आ गयी सुनील की मौत की खबर

शादी की तैयारियों के बीच आ गयी सुनील की मौत की खबर

Yogiveer Tiear-एक दिसंबर में होने वाली थी शादी, छेके की रस्म हो गयी थी पूरी

दो भाइयों में छोटे थे नौसेना के अधिकारी सुनील, बड़ा भाई बैंक मैनेजर

आरा। Yogiveer Tiear तियर के योगीवीर गांव निवासी सुनील कुमाल- अवध बिहारी यादव के छोटे पुत्र थे। उनकी शादी बक्सर के दिया ढाकाइच गांव में तय थी। एक दिसंबर को शादी होने वाली थी। छेके की रस्म भी पूरी हो गयी थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। योगीवीर गांव स्थित पैतृक मकान में डेंटिंग-पेंटिंग का काम चल रहा था। इसी बीच रविवार की सुबह साढे़ 9 बजे हादसे की जानकारी मिल गयी। इससे परिवार में कोहराम मच गया।

सुनील कुमार की नौकरी वर्ष 2009 में स्नातक की पढ़ाई करने के दौरान ही लग गयी थी। पहली पोस्टिंग उड़ीसा के सिलका में हुई। इसके बाद उन्होंने मुंबई में ज्वाइन किया। फिलवक्त वह हवलदार की ट्रेनिंग पूरी कर केरल के कोच्चि में तैनात था। उनके पिता वन विभाग के रिटायर क्लर्क हैं। बड़े भाई संतोष कुमार आरा में एक बैंक के ब्रांच मैनेजर हैं। मां महेश्वरी देवी गृहणी है। उनके पिता माता-पिता और भाई आरा शहर के बिहारी मिल में किराये के मकान में रहते थे। सुनील ने मैट्रिक की परीक्षा हित नारायण क्षत्रीय उच्च विद्यालय से की थी। उसके बाद जैन कॉलेज से स्नातक में एडमिशन लिया था। वहीं हादसे की खबर मिलने के बाद मां महेश्वरी देवी व भाभी सहित परिवार के सभी सदस्य बेहाल हैं। पिता व बड़े भाई भी परेशान हैं। उनके भतीजे और छात्र राजद नेता भीम यादव ने बताया कि शव का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि देर शाम तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। वहां के नौसेना के अफसरों से लगातार संपर्क किया जा रहा है।

BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

पटना की ट्रांसजेंडर मोनिका बनेंगी पीठासीन पदाधिकारी,ट्रांसजेंडर समुदाय में खुशी की लहर

केरल में पोस्टेड भोजपुर का जवान हुआ शहीद,दिसंबर महीने में होनी थी शादी

आश्चर्य है लालू यादव के पैतृक गांव विधानसभा में कभी नही जली लालटेन

लालू डेरा में ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्राया दियारा इलाका,दबंग नामजदों ने दर्जनों राउंड फायरिंग की

हत्या क्यों और किसने की? राज खोलना भोजपुर पुलिस के लिये चुनौती,खोजी कुत्ते को नहीं मिला सुराग

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!