HomeNewsनामांकन के पूर्व आरके सिंह ने मां आरण्य देवी मंदिर में टेका...

नामांकन के पूर्व आरके सिंह ने मां आरण्य देवी मंदिर में टेका मत्था

RK Singh - Aranya Devi : मंदिर में मौजूद पुजारी द्वारा विधिवत पूजा कराई गई तथा उन्हें माता की चुनरी एवं प्रसाद देकर सम्मानित किया गया।

RK Singh – Aranya Devi : मंदिर में मौजूद पुजारी द्वारा विधिवत पूजा कराई गई तथा उन्हें माता की चुनरी एवं प्रसाद देकर सम्मानित किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट :- RK Singh – Aranya Devi
    • एनडीए गठबंधन के आरा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी हैं आरके सिंह

आरा। आरा लोकसभा क्षेत्र से एनडीए गठबंधन के भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह ने सपत्नीक मंगलवार को नामांकन के पूर्व मां आरण्य देवी के दरबार में मत्था टेका। इस दौरान मंदिर में मौजूद पुजारी द्वारा विधिवत पूजा कराई गई तथा उन्हें माता की चुनरी एवं प्रसाद देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात आरके सिंह नामांकन करने के लिए रवाना हुए।

आरके सिंह के मंदिर में आगमन को लेकर पहले से ही ढोल-नगाड़े और बैंड बाजा बज रहे थे। उनकी अगवानी में मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के संरक्षक भीम सिंह भवेश, सचिव अरविंद पांडेय, मीडिया प्रबंधक कृष्ण कुमार, पुजारी मनोज कुमार पांडेय, जीतू चौरसिया, रितेश चौरसिया, राजीव रंजन के अलावे सुशांत बाबा, रिशु कुमार, भीम पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

इसके अलावे एमएलसी जीवन कुमार, पूर्व मंत्री सह बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री श्री भगवान कुशवाहा, संदेश के पूर्व विधायक संजय सिंह टाइगर, शिक्षाविद कन्हैया सिंह, पूर्व विधायक मुन्नी देवी, भाजपा नेता राकेश विशेश्वर ओझा, पूर्व विधायक सुनील पांडेय, पूर्व सांसद मीना सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, मंटू सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular