Homeकरियरशिक्षाआरा क्षत्रिय स्कूल का पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन 22 नवंबर को

आरा क्षत्रिय स्कूल का पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन 22 नवंबर को

Ara Kshatriya School – परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा

आयोजन को लेकर बैठक कर विभिन्न पहलुओं पर की गई चर्चा

आरा शहर के हित नारायण क्षत्रिय प्लस टू विद्यालय (Ara Kshatriya School) के पूर्ववर्ती छात्रों का वार्षिक सम्मेलन इस बार अगामी 22 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर पूर्ववर्ती छात्रों की एक बैठक संयोजक अमरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कोरोना को लेकर जारी किये गए गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए ही इस बार का आयोजन करने का फैसला लिया गया।

jay kumar

बैठक में आयोजन को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि इस बार के आयोजन में भी पिछले वर्ष की भांति मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यालय के छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। Ara Kshatriya School पूर्ववर्ती छात्रों ने इस बात पर भी सहमति जताई कि इस बार के आयोजन में चीन के साथ हुए संघर्ष में शहीद सैनिक चंदन कुमार जो कि इसी विद्यालय के छात्र थे के परिवार को भी कार्यक्रम में बुलाकर सम्मानित किया जाएगा।

इस बार का कार्यक्रम वर्ष-1995 में पास आउट हुए पूर्ववर्ती छात्रों के लिए रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। पूर्ववर्ती छात्रों के इस बैठक में आयोजन से पहले सामूहिक रक्तदान के अलावा वृक्षारोपण करने का भी फैसला लिया गया। इसके लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। बैठक में इस बात का फैसला लिया गया कि देश के कोने-कोने से इस आयोजन का हिस्सा बनने जा रहे छात्रों को भी इस बार विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

मालूम हो कि विद्यालय (Ara Kshatriya School) के पूर्ववर्ती छात्र देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रख्यात चेहरे के रूप में कार्यरत हैं साथ ही कई ऐसे चेहरे भी हैं जो प्रशासनिक सेवा में भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। पूर्व छात्रों की बैठक में विनोद कुमार, मनोरंजन कुमार, प्रकाश कुमार सिंह, चंदन कुमार, निखिल कुमार, अनिल कुमार, जयप्रकाश सिंह, मंटू रितेश कुमार, सुधीर शुक्ला, विकास कुमार पाल, मनीष सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

आरा में डायग्नोस्टिक रिसर्च एंड सेंटर का हुआ उद्घाटन,मरीज को सही समय में मिलेगा रिपोर्ट

डीएम एवं एसपी ने सहार, तरारी, पीरो एवं जगदीशपुर प्रखंड का किया भ्रमण,विधि व्यवस्था का लिया जाएजा

चार सौ साल के इतिहास में पहली बार आरा में नहीं होगा रावण का वध ना होगी भगवान राम की लीला

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular