HomeNewsLeh border - सरहद की रक्षा करते बर्फ में दब गया जवान

Leh border – सरहद की रक्षा करते बर्फ में दब गया जवान

  • Leh border: जम्मू-कश्मीर के लेह में शनिवार की देर शाम डयूटी के दौरान हुई घटना
  • फौजी बेटे की मौत की सूचना से घर और बड़हरा के दुर्ग टोला गांव में मचा कोहराम

देश के सरहद की रक्षा करने में भोजपुर के एक फौजी बेटे ने फिर अपनी जान न्योछावर कर दी। शनिवार की देर शाम ड्‌यूटी के दौरान बर्फ में दबने से फौजी की जान चली गयी। देश के लिये जान गंवाने वाले फौजी बड़हरा प्रखंड क्षेत्र के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के दुर्ग टोला गांव निवासी रिटायर आर्मी मैन सत्येंद्र सिंह के 25 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार सिंह हैं। वह आर्मी के मेडिकल कोर में तैनात थे।

jay kumar

यह हादसा जम्मू-कश्मीर के लेह (Leh border) में हुआ है। वहीं फौजी बेटे की मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। इधर, फौजी के घर में कोहराम मचा है। सूचना मिलते ही फौजी के पिता, चाचा और भाई लेह के लिये निकल गये हैं। मंगलवार तक फौजी का पार्थिव शरीर गांव आने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि शनिवार को फौजी मनीष कुमार सिंह ड्यूटी पर निकले थे। तभी वह बर्फ में दब गये, जिससे उनकी मौत हो गयी। हादसे के बाद फौजी के घर में रोना-धोना मचा है। फौजी की मां रामावती देवी और पत्नी बंदना कुमारी का रो रो कर बुरा हाल है।

Leh border – भोजपुर के फौजी जवान की ड्‌यूटी के दौरान बर्फ में दब जाने से चली गयी जान

मनीष ने दस रोज पहले लेह यूनिट में दिया था योगदान 

आरा। दुर्ग टोला गांव निवासी मनीष कुमार सिंह जम्मू-कश्मीर के लेह में आर्मी मेडिकाल कोर में तैनात थे। उनके परिजनों के अनुसार मनीष ने सितंबर 2014 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आर्मी मेडिकाल कोर मे ज्वाइन किया था। इस दौरान करीब 21 माह पहले फौजी को जम्मू कश्मीर के लेह में ड्यूटी पर लगाया गया था। कुछ दिन पहले ही उन्हें गलवान घाटी में ड्यूटी पर भेजा गया था। अभी महज 10 रोज पहले जवान को दुबारा लेह अपने युनिट में बुला लिया गया था। इसके बाद शनिवार की देर शाम ड्यूटी (Leh border) पर निकले थे। तभी हादसा हो गया। 

पूरा परिवार देश की सेवा में, दो साल पहले हुई थी शादी

आरा। फौजी मनीष कुमार सिंह का पूरा परिवार देश सेवा में लगा है। पिता फौज से रिटायर हो चुके हैं, जबकि बड़े भाई भी आर्मी में तैनात हैं। बताया जाता है कि फौजी मनीष की शादी दो साल पहले हुई थी। लेकिन उनको कोई बच्चा नहीं हुआ था। जानकरी के अनुसार फौजी की शादी वर्ष 2018 में जोकहरी गांव के रामायण सिंह के पुत्री वंदना कुमारी के साथ हुई थी। मनीष दो भाई और तीन बहन हैं। दो बहनों की शादी भी हो गई है। सबसे छोटी बहन नेहा कुमारी बीए की छात्रा है। बड़े भाई राकेश कुमार सिंह भी आर्मी के जवान हैं और अभी लखनऊ में पोस्टेड हैं। घटना की सूचना मिलते ही पिता सत्येंद्र सिंह, बड़े भाई राकेश कुमार सिंह और चाचा के पुत्र अनीष कुमार सिंह रविवार की सुबह ही लेह के लिए निकल पड़े हैं।


Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular