Homeधर्मआस्था-मंदिरनववर्ष के मौके पर लोगों ने मंदिरों में टेका मत्था

नववर्ष के मौके पर लोगों ने मंदिरों में टेका मत्था

prayed in temples परिवार की मंगल कामना के लिए की पूजा-अर्चना

prayed in temples आरा। नववर्ष की शुरुआत अच्छे ढंग से हो। नववर्ष सुखमय एवं शांतिपूर्ण तरीके से बीते। इसको लेकर शुक्रवार की अहले सुबह से ही मंदिरों में पूजन हेतु लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने साल की शुरुआत भगवान के दरबार में पूजन से किया। पूजन के लिए लोग सुबह में ही स्नान कर सबसे पहले देवी मंदिर एवं हनुमान मंदिर में पहुंचे। जहां भक्तिभाव के साथ परिवार की मंगल कामना के लिए पूजा-अर्चना की।

Bijay singh

आरा शहर की अधिष्ठात्री देवी मां आरण्या के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग कतार लगाई गई थी। लोगों ने बारी-बारी से जाकर मां के दरबार में मत्था टेका और पूजा अर्चना की।

शाहपुर में दूरबीन लगा रेगुलर राइफल, एक दोनाली बंदूक, दो सौ गोलियां, दो खोखे और दो मैगजीन बरामद

इसके अलावे शहर के शिवगंज स्थित दुर्गा मंदिर, बुढ़िया माई मंदिर, रमना मैदान स्थित हनुमान मंदिर, मठिया मोड़ स्थित हनुमान मंदिर, बाबू बाजार स्थित काली मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। इसके अलावे शहर से दूर बड़हरा के बखोरापुर स्थित मां काली मंदिर, बिहिया के महथीन माई मंदिर में भी पूजा-अर्चना के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। नववर्ष के मौके पर लोगों ने अपने पूरे परिवार के साथ मां के दरबार में उपस्थित होकर पूजा की।

Kishun Mishra – इनामी किशुन के आने की सूचना पर छापेमारी करने गयी थी पुलिस

ranjna
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular