HomeNewsक्राइमआभूषण लूट में लोकल गैंग पर संदेह, धरपकड़ को लेकर छापेमारी तेज

आभूषण लूट में लोकल गैंग पर संदेह, धरपकड़ को लेकर छापेमारी तेज

Robbing Ara jewelery – अपराधियों की तलाश में जुटी नवादा थाना की पुलिस और डीआईयू की टीम

खबरे आपकी  Robbing Ara jewelery आरा शहर के करमन टोला में आभूषण कारोबारी से लूट में पुलिस लोकल गिरोह के शामिल होने की अंदेशा जता रही है। शहर के आसपास के गिरोह व अपराधियों द्वारा ही घटना को अंजाम दिये जाने के सुराग पुलिस को मिलने की बात सामने आ रही है। इस आधार पर पुलिस की अब लुटेरों की पहचान और धरपकड़ में जुट गयी है। इसे लेकर नवादा थाना और डीआईयू की टीम छापेमारी कर रही है।

jay kumar

सोमवार की दोपहर करमन टोला में जेवर कारीगर से हुई थी साढ़े सात लाख की लूख

बता दें कि सोमवार को दिनदहाडे़ करमन टोला में अपराधियों ने एक आभूषण कारीगर से करीब साढ़े सात लाख के जेवर लूट लिये थे। तब कारीगर के साथ मारपीट और फायरिंग भी की गयी थी। घटना को गंभीरता से लेते हुये एसपी ने एसडीपीओ और नवादा थानाध्यक्ष को लुटेरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने का टास्क दिया है। डीआईयू टीम को भी इस काम में लगाया गया है। एसपी खुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। 

पढ़े :- आरा में व्यवसायी रहे हैं अपराधियों के साफ्ट टारगेट पर

पढ़े :- गांव से लेकर खेत-खलिहान तक होती रही धंधेबाजों की खोज

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular