Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजसात वर्षीया बच्ची के साथ रेप करने वाले बुजुर्ग को बीस साल...

सात वर्षीया बच्ची के साथ रेप करने वाले बुजुर्ग को बीस साल की कारावास, 20 हजार का जुर्माना

Raped elderly – पॉक्सो के विशेष कोर्ट सह षष्ठम अपर जिला एवं सत्र  न्यायाधीश ने सुनायी सजा

खबरे आपकी आरा की एक अदालत द्वारा सात वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले 65 साल के बुजुर्ग (Raped elderly) को बीस वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई गयी है। आरोपित के विरुद्ध 20 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया गया है। सजा पाने वाला बुजुर्ग हीरामान यादव उर्फ रंगबाज है। पॉक्सो के विशेष कोर्ट सह षष्ठम अपर जिला और सत्र न्यायाधीश द्वारा गुरुवार को यह सजा सुनायी गयी। पॉक्सो मामले की विशेष लोक अभियोजक सरोज कुमारी की ओर से यह जानकारी दी गयी है।

पढ़े :- आरा में व्यवसायी रहे हैं अपराधियों के साफ्ट टारगेट पर

एसपीपी सरोज कुमारी द्वारा ही अभियोजक की ओर से इस मामले में बहस की गयी। एसपीपी के अनुसार घटना संदेश इलाके के एक गांव की 6 जुलाई 2019 की है। उस दिन बच्ची की मां अपने एक रिश्तेदार के घर गयी थी। गांव का ही एक किशोर बच्ची को खींचकर सुनसान जगह पर स्थित एक घर में ले गया। वहां पहले से मौजूद बुजुर्ग द्वारा बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। जबकि किशोर द्वारा वीडियो बनाया जा रहा था। रेप करने के बाद बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी गयी। उसके बाद रेप का वीडियो भी वायरल कर दिया गया। बच्ची की मां जब अगले दिन गांव आयी, तो घटना की जानकारी मिली। उसके बाद महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी।

पीड़िता के परिजन को तीन लाख रुपये मुआवजा देगी सरकार

पढ़े :- गांव से लेकर खेत-खलिहान तक होती रही धंधेबाजों की खोज

एसपीपी के अनुसार इस मामले में 21 नवंबर 2019 को आरोप का गठन किया गया था। वहीं पांच लोगों की गवाही करायी गयी। ट्रायल पूरी होने के बाद गत 11 फरवरी को कोर्ट ने (Raped elderly) बुजुर्ग को रेप का दोषी पाया। उसके बाद 18 फरवरी को सजा सुनायी गयी। एसपीपी के अनुसार कोर्ट ने कहा कि पीड़िता के परिजनों को सरकार की ओर से तीन लाख का मुआवजा दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस मामले के एक आरोपित के किशोर उम्र के होने के कारण उसका केस जेजेबी में चल रहा है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular